एक्सप्लोरर

Terrorist attack in Pakistan : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों से भरी वैन पर आत्मघाती हमला, 2 की मौत

Terrorist attack in Pakistan : पांचों जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उन्हें घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया

Terrorist attack in Pakistan : पाकिस्तान के कराची में जापानी नागरिकों को ले जा रही गाड़ी पर आत्मघाती हमला किया गया. इस हमले में पांचों जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उन्हें घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वहीं, वाहन के ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है. शुक्रवार को हुए इस हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी भी मारे गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सभी जापानी नागरिक सुरक्षित हैं.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह हमला कराची में मानसेहरा कॉलोनी के पास हुआ था. वाहन में सवार 5 जापानी नागरिक समेत 7 लोग सवार थे, जिनमें एक ड्राइवर और एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात था. ये सभी हियास वैन में यात्रा कर रहे थे. अचानक वैन में एक कार से टक्कर मारी गई और आत्मघाती हमला कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि इसके बाद वैन पर फायरिंग भी की गई. हालांकि, सभी पांचों नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई. आतंकी हमले के बाद जापानियों की सुरक्षा में पुलिस को तैनात किया गया है.

धमाके के बाद वैन भी हुई डैमेज
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह हमला किसने किया अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. सभी जापानियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. सभी फिलहाल सेफ हैं। पुलिस अधिकारी अबरार हुसैन ने बताया कि इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. यह एक आत्मघाती हमला था, धमाके से जिस वाहन में जापानी नागरिक बैठे थे, वह भी डैमेज हो गया है.

पांचों नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया आतंकी भी आत्मघाती हमलावर था. उसने खुद को बॉम्ब से बांधा हुआ था. बॉम्ब स्क्यॉड टीम मौके पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद आंतकियों ने गाड़ी पर फायरिंग भी की थी. जियो न्यूज के अनुसार, जिन्ना हॉस्पिटल में पांचों नागिरकों को घायल अवस्था में लाया गया था, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. वहीं, ड्राइवर और सिक्यॉरिटी गार्ड की जान चली गई है। उनके नाम नूर मोहम्मद और सलमान रफीक हैं.  वहीं, सिंध के गवर्नर ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा, आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget