एक्सप्लोरर

Tarntaran Bomb Blast: बम धमाके का मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह ऑस्ट्रिया से गिरफ्तार, NIA ने धर दबोचा

Tarntaran Bomb Blast: एनआईए ने तरनतारन बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और वांछित आरोपी बिक्रमजीत सिंह को उसके प्रत्यर्पण के बाद लिंज़, ऑस्ट्रिया से गिरफ्तार कर लिया है.

Tarntaran Bomb Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को ऑस्ट्रिया से प्रत्यर्पण के बाद तरनतारन हमले के मास्टर माइंड वांछित आरोपी बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बिक्रमजीत सिंह, जिसे बिक्कर पंजवार और बिक्कर बाबा जैसे अलग-अलग उपनामों से भी जाना जाता है, पर आरोप है कि उसने अपने करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए एक आतंकी गिरोह बनाया था.

एनआईए ने कहा, बिक्रमजीत सिंह को उसके प्रत्यर्पण के बाद ऑस्ट्रिया के लिंज़ के सक्षम अधिकारी ने इंटरपोल के अधिकारियों के साथ मिलकर गिरफ्तार किया था.
बिक्रमजीत ने कथित तौर पर अपने करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी हमले के लिए एक आतंकी गिरोह बनाया था. वह 2019 में उसके खिलाफ दर्ज एनआईए के केस में फरार चल रहा था. एनआईए ने उसे भारत वापस लाने के लिए ऑस्ट्रिया में एक टीम भेजी थी.

एनआई की विशेष कोर्ट ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था

एनआईए की विशेष अदालत, मोहाली द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती वॉरंट और उसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर, फरार आरोपी बिक्रमजीत सिंह को 22 मार्च, 2021 को ऑस्ट्रिया के लिंज़ में हिरासत में लिया गया था. एनआईए ने एक बयान में कहा, "कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद, लिंज़ क्षेत्रीय अदालत, ऑस्ट्रेलिया ने गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह को प्रत्यर्पित किया."

जांच से पता चला था कि बिक्रमजीत सिंह ने न केवल सह-अभियुक्तों और अन्य को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाया बल्कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने और उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया.

एनआईए ने कहा, "विभिन्न जुलूसों और आंदोलनों के दौरान, बिक्रमजीत सिंह बम ले गया और अन्य प्रतिभागियों को बड़े पैमाने पर आबादी में आतंक फैलाने के लिए सरकारी एजेंसियों पर हमला करने के लिए उकसाया." आतंकवाद रोधी एजेंसी ने आगे कहा कि डेरा मुरादपुरा को निशाना बनाने की साजिश में बिक्रमजीत सिंह मुख्य साजिशकर्ता था.

यह भी पढ़ें: Pakistan: इस्लामाबाद में भीषण आग लगने से 300 दुकानें जलकर राख, वायुसेना की मदद से आग पर पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget