एक्सप्लोरर

Afghanistan News: काबुल के पगमान जिले में तालिबान ने आईएस के खिलाफ छेड़ा अभियान, चार सदस्य गिरफ्तार

Afghanistan News: अफगानिस्तान के सूचना एवं संस्कृति उप मंत्री जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा- चार दाएश सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर अगस्त के महीने में तालिबान के पूरी तरह नियंत्रण के बाद वहां पर दूसरे आतंकी संगठनों की तरफ से हमले की खबरें लगातार आ रही हैं. इस बीच, तालिबान के लड़ाकों ने मंगलवार की शाम को काबुल के पगमान जिले में दाएश (आईएस) के ठिकाने के खिलाफ अभियान शुरू किया है. तुलु न्यूज़ के मुताबिक, सूचना एवं संस्कृति उप मंत्री जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा- चार दाएश सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

तालिबान का आईएस के ठिकानों पर हमला

इससे पहले, तालिबान ने सोमवार को कहा कि काबुल में एक मस्जिद के बाहर घातक विस्फोट के कुछ घंटे बाद उसके बलों ने अफगानिस्तान की राजधानी में इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमला किया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

ईद गाह मस्जिद के बाहर रविवार को हुए विस्फोट में पांच नागरिक मारे गये. किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन हमले के फौरन बाद संदेह इस्लामिक स्टेट समूह पर गया जिसने अगस्त के मध्य में काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद से उसके खिलाफ हमले तेज कर दिये हैं.

तालिबान के अधिकारी, संगठन के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां की मौत के बाद शोक जताने मस्जिद में जमा हुए थे. मुजाहिद ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तालिबान के बलों ने काबुल के उत्तर में खैर खाना में इस्लामिक स्टेट के एक केंद्र पर धावा बोला. हालांकि उसने यह नहीं बताया कि कितने आईएस आतंकी मारे गये और क्या कोई तालिबान लड़ाका भी इस दौरान घायल हुआ.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से रविवार के विस्फोट हमले सबसे खतरनाक थे. इससे पहले 26 अगस्त को भयावह हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी जिसमें काबुल हवाई अड्डे के बाहर 169 से अधिक अफगान लोग और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गये थे.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan: तालिबान के नए फरमान से एक पीढ़ी हो सकती है पूरी तरह बेरोजगार, खतरे में है लाखों का करियर

Afghanistan: काबुल के गुरुद्वारे में घुसे तालिबानी लड़ाके, कई लोगों को बंधक बनाया-CCTV भी किए नष्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget