एक्सप्लोरर

2024 में लगने जा रहा है बेहद दुर्लभ सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा इसका नजारा? डेट और टाइम कर लें नोट

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है. इसका ज्यादातर असर मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में दिखाई देगा.

Solar Eclipse 2024: भारत में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है. धार्मिक लोग इस मौके पर विशेष रूप से पूजा-पाठ करते हैं. वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह बेहद महत्वपूर्ण है. साल 2024 में सूर्य ग्रहण लगने वाला है. लेकिन भारतीय लोगों को यह पल दिखाई नहीं देगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में दिखाई देगा. 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार का लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ है. 8 अप्रैल 2024 को यह नजारा देखने को मिलेगा. भारतीय लोग इस पल को लाइव स्ट्रीम यूट्यूब पर देख सकते हैं. 

आगामी सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 3 से 4 मिनट तक सूर्य बिल्कुल दिखाई नहीं देगा. नासा की रिपोर्ट के अनुसार इसका अनुभव सर्वप्रथम स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:07 बजे मेक्सिको के प्रशांत तट महाद्वीपीय उत्तरी अमेरिका में किया जाएगा.

कब लगता है सूर्य ग्रहण? 

लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि सूर्य ग्रहण कैसे लगता है. इसका जवाब है सूर्य का चक्कर लगाते हुए जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण कहलाता है. इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती हैं और दिन में भी रात जैसा माहौल नजर आता है.

वहीं चंद्र ग्रहण बिल्कुल इसके विपरीत होता है. सूर्य का परिक्रमा करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है. इसे चंद्रग्रहण कहते हैं. आसान शब्दों में समझें तो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक सरल रेखा में होते हैं तो चंद्रग्रहण की स्थिति होती है.

नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण:

लोगों के अंदर सूर्य ग्रहण देखने की हमेशा उत्सुकता रहती है. इस दौरान कई बार वो गलतियां भी कर जाते हैं. जिसकी वजह से उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. वैज्ञानिकों का हमेशा सुझाव रहा है कि सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खास तरीके के बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना करें. 

यह भी पढ़ें- Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान के आम चुनाव में कई पार्टियां ठोक रही ताल, निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में, जानें शहबाज, इमरान और बिलावल की पार्टी का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget