एक्सप्लोरर

US Mass Shooting: अमेरिका में नहीं थम रहा मास शूटिंग का सिलसिला, सैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां

Shooting In San Francisco: शुक्रवार (9 जून) की रात अज्ञात हमलावरों ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट इलाके में चल रही एक पार्टी को निशाना बनाया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए.

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. शुक्रवार (9 जून) की रात कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोग गोलियों का शिकार हो गए. हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट इलाके में हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोग गोलियों का शिकार हुए हैं. जिनमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कुछ खतरे से बाहर हैं. सभी को फ्रांसिस्को जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने जारी किया अलर्ट 

रिपोर्ट के अनुसार, शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने ट्वीट जारी कर लोगों से 24वीं स्ट्रीट और ट्रीट एवेन्यू के क्षेत्र से बचने के लिए कहा था. हालांकि इससे पहले पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं है लेकिन लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए. 

हमलवारों ने पार्टी को बनाया निशाना 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शुक्रवार की रात यह गोलीबारी तब हुई जब कोई पार्टी चल रही थी. उन्होंने आगे कहा कि सभी पीड़ितों के जीवित बचने की उम्मीद है. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना रात 9 बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 

पुलिस कर रही गोलीबारी की जांच 

पुलिस के अनुसार, अभी इस हादसे के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. हमलावर कौन थे, अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है. गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को में हफ्तेभर पहले भी इस तरह की गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: Somalia Attack: सोमालिया की राजधानी में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत, 20 घायल, इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget