एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: शहबाज शरीफ के सामने इमरान की पार्टी से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन? सामने आया नाम

नेशनल असेंबली द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर 70 वर्षीय शहबाज ने सदन के नए नेता के लिए नामांकन पत्र जमा किया. PML-N के वरिष्ठ नेता ख्वाजा आसिफ और राणा तनवीर शहबाज के अनुमोदक के तौर पर काम करेंगे.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने रविवार को खुद को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया, जबकि पूर्व सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पद के लिए शाह महमूद कुरैशी को अपना उम्मीदवार नामित किया. यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को रविवार तड़के अविश्वास मत के माध्यम से पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है, जो सदन का विश्वास खोने के बाद सत्ता गंवाने वाले देश के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री बन गए.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक नेशनल असेंबली द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर 70 वर्षीय शहबाज ने सदन के नए नेता के लिए नामांकन पत्र जमा किया. पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ख्वाजा आसिफ और राणा तनवीर शहबाज के अनुमोदक के तौर पर काम करेंगे. इमरान खान की पार्टी ने 65 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया. पीटीआई नेता आमिर डोगर और अली मुहम्मद खान पार्टी के उपाध्यक्ष के लिए अनुमोदक के रूप में काम करेंगे. नेशनल असेंबली सचिवालय ने इससे पहले सदन के नेता और प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने और जांच को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की थी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इमरान खान को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाए जाने के बाद उनके एक करीबी सहयोगी के घर पर रविवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई और उसके परिवार के सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने यह आरोप लगाया. उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्सलान खालिद बतौर ‘फोकल पर्सन’ खान के लिए वर्ष 2019 से ही उनकी डिजिटल टीम में काम कर रहे थे. पीटीआई ने ट्वीट किया, डिजिटल मामलों में प्रधानमंत्री इमरान खान के पूर्व फोकल पर्सन डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की गई और उनके परिवार के सभी सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान की सरकार गिरने पर बोले शाहबाज शरीफ़- आज से पाकिस्तान में नई सुबह शुरू होने वाली है

Pakistan Political Crisis: गिरी इमरान खान की सरकार, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की हुई हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
PoK Protest: PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, रावलकोट से कोटली तक सड़कों पर लोग, पाकिस्तान को अल्टीमेटम
PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, सड़कों पर हजारों लोग, पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget