एक्सप्लोरर

बाइडेन प्रशासन के सीनियर अधिकारी दिल्ली पहुंचे, सिख अलगाववादी नेता की कथित हत्या के प्रयास मामले पर हुई चर्चा

White House Statement: अमेरिका ने 52 साल के निखिल गुप्ता पर सिख अलगावादी की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था.

America Allegation On India: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधान उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री के साथ आईसीईटी की समीक्षा करेंगे.

आईसीईटी भारत और अमेरिका की साझेदारी का एक महत्वाकांक्षी पहल है. व्हाइट हाउस ने कहा, "आईसीईटी अमेरिका-भारत साझेदारी में एक मील का पत्थर है. आईसीईटी को रणनीतिक सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग के तौर पर देखा जाता है."

अमेरिकी जमीन पर कथित हत्या की कोशिश का मामला

हाल ही अमेरिका के न्याय विभाग ने निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय पर एक सिख अलगाववादी नेता की ‘हत्या की कोशिश’ का आरोप लगाया था. अमेरिका ने 52 साल के निखिल गुप्ता पर सिख अलगावादी की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था.

हालांकि अमेरिका ने आरोपों में सिख अलगाववादी नेता का नाम नहीं बताया था लेकिन मीडिया रिपोर्टों में सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम सामने आया. भारत की ओर से अमेरिका को कहा गया कि वह इस मामले की जांच के लिए एक कमिटी बना चुका है जो आरोपों की जांच करेगी.

व्हाइट हाउस ने कहा, "फाइनर ने अमेरिका में घातक साजिश की जांच के लिए भारत की ओर से बनाए गए एक जांच समिति और जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्ति को जवाबदेह ठहराए जाने के महत्व को स्वीकार किया है."

क्या हैं आरोप?

अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर सिख अलगाववादी नेता की कथित हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था. सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी ने कोर्ट में एक चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें कहा गया था कि निखिल गुप्ता ने भारत के सरकारी अधिकारी के कहने पर न्यू यॉर्क में रहने वाले एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या का ठेका एक व्यक्ति को दिया. निखिल गुप्ता ने पेशगी के तौर पर उस व्यक्ति को 1 लाख डॉलर (84 लाख रुपये) भी दिए थे. अटॉर्नी ने कोर्ट को कहा था कि जिस व्यक्ति को निखिल गुप्ता ने पेशगी की रकम दी थी कि वह अमेरिका का एक अंडरकवर एजेंट था.

(इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें:
समंदर में बेटी के साथ महिला कर रही थी स्विमिंग, तभी सामने आई शार्क ने चबाया पैर और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget