एक्सप्लोरर

कैप्सूल या टैबलेट की शक्ल में घरेलू कोविड-19 के इलाज की तलाश, ब्रिटेन ने टास्क फोर्स का किया गठन

संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने की कोशिश की खातिर टास्क फोर्स इलाज की जांच पड़ताल मानव परीक्षण के जरिए करेगा. आशंका है कि कोरोना वायरस की नई किस्में वैक्सीन से मिलनेवाली सुरक्षा को कमजोर कर लोगों को बीमार करने की क्षमता रखती है.

ब्रिटेन की सरकार को उम्मीद है कि चंद महीनों में कोरोना वायरस के घर पर इलाज का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीज कर सकेंगे. इस उद्देश्य के लिए सरकार ने एंटी वायरल टास्क फोर्स का गठन किया है और उसे सर्दी के मौसम से पहले कम से कम दो एंटी वायरल दवाइयां टैबलेट या कैप्सूल की शक्ल में सुरक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है. ये दवा कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए या वायरस से प्रभावित लोग घर पर इस्तेमाल कर सकेंगे.

ब्रिटेन में घर पर कोरोना संक्रमण का इलाज कर सकेंगे मरीज

वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे उन लोगों को सुरक्षा में मदद मिल सकेगी जिनका टीकाकरण नहीं किया गया होगा. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसका एलान एक नया कार्यक्रम शुरू करते हुए किया. कार्यक्रम के तहत म्यूटेंट कोविड स्ट्रेन के प्रभाव को सीमित करने के लिए घरेलू इलाज तलाश करना है. इस मौके पर उन्होंने चेताया कि ब्रिटेन को इस साल के बाद कोरोना वायरस की अन्य लहर के लिए तैयार रहना चाहिए. मंगलवार को टेलीविजन पर संबोधन में उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पिछले सात दिनों के दौरान किसी अन्य सप्ताह के मुकाबले महामारी की शुरुआत से ज्यादा लोगों में कोविड-19 की पहचान हुई है. उन्होंने ये भी बताया कि इस देश में ज्यादातर वैज्ञानिक राय मजबूत है कि इस साल के किसी वक्त कोविड-19 की दूसरी लहर होगी.

दो एंटी वायरल दवा टैबलेट या कैप्सूल की शक्ल में तैयारी का लक्ष्य

संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने की कोशिश की खातिर टास्क फोर्स इलाज की जांच पड़ताल मानव परीक्षण के जरिए करेगा. जारी बयान के मुताबिक सरकार का अगर ये मंसूबा कामयाब रहा, तो कोविड-19 से पीड़ित लोगों की रिकवरी की प्रक्रिया तेज हो सकेगी और बहुत कम लोगों को बीमारी की गंभीरता का सामना करना होगा. टास्क फोर्स मौजूदा ग्रुप के साथ मिलकर पहचान और अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार समेत कोविड- 19 मरीजों के लिए इलाज की आपूर्ति का काम करेगा. इसमें सूजन रोधी दवा डेक्सामेथासोन शामिल है. लेकिन ऐसी आशंका है कि कोरोना वायरस की नई किस्में वैक्सीन से मिलनेवाली सुरक्षा को कमजोर कर लोगों को बीमार करने की क्षमता रखती है. उम्मीद की जाती है कि दवाइयों से सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस की नई लहर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकेगी.

पाकिस्तान से देश लौटे 200 सिख श्रद्धालु कोरोना की जांच में पाए गए पॉजिटिव

Corona: कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स पर लगाया 30 दिनों का बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget