एक्सप्लोरर

अमेरिका का सबसे बड़ा सीरियल किलर: 90 से ज़्यादा हत्या करने वाला लिटिल गला घोंटकर लेता था यौन सुख

अधिकारियों का कहना है कि सैम्युअल ने इन हत्याओं के बारे में हर रोज़ नई बातें बताई हैं जिसमें उसने चेहरे, शहर और इससे जुड़ी कई बड़ी जानकारियां अधिकारियों को दी है. उसका कहना है कि वो नाइटक्लब और बार जैसी जगहों से महिलाओं को शिकार बनाता था और फिर अपनी गाड़ी में लाकर उनका गला घोंट देता था.

अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में पढ़ कर शायद ही आपको यकीन हो. दिल दहला देनी वाली हत्याओं की श्रृंखला से जुड़े सैम्युअल लिटिल नाम के एक अमेरिकी नागरिक ने स्वीकार किया है कि उसने 90 से ज़्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा है. उससे भी भयानक ये है कि 78 साल के इस व्यक्ति ने ये हत्याएं 50 साल से ज़्यादा की अवधि में की हैं. यानी अमेरिकी ज़मीन पर लगभग पांच दशक तक एक हत्यारा खुले आम घूमता रहा.

जांचकर्ताओं का कहना है कि वो मुश्किल से इनमें से 30 हत्याओं के तार जोड़ पाए हैं. उनका ये भी कहना है कि उनके पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे वो लिटिल द्वारा स्वीकारे गए आरोपों को नकार सकें. रूह कंपा देने वाली बात ये है कि जांचकर्ताओं ने अपने खुलासे में कहा है कि लोगों का गला घोंटने के बाद लिटिल को सेक्स संबंधित शारीरिक सुख हासिल होता था.

अधिकारियों का कहना है कि सैम्युअल ने इन हत्याओं के बारे में हर रोज़ नई बातें बताई हैं जिसमें उसने चेहरे, शहर और इससे जुड़ी कई बड़ी जानकारियां अधिकारियों को दी हैं. उसका कहना है कि वो नाइटक्लब और बार जैसी जगहों से महिलाओं को शिकार बनाता था और फिर अपनी गाड़ी में लाकर उनका गला घोंट देता था. वो पहले ही तीन महिलाओं की हत्या के मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहा है लेकिन अधिकारियों को शक है कि उसने कम से कम 14 अन्य राज्यों में और हत्याएं की हैं.

टेक्सास से जुड़े एक अधिकारी का कहना है, "जब हमारी जांच समाप्त होगी तो सैम्युअल लिटिल को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सीरियल हत्यार घोषित किया जा सकता है." आपको बता दें कि गैरी रिजवे नाम के व्यक्ति पर अमेरिका में सबसे ज़्यादा सीरियल हत्याओं को अंजाम देने का आरोप है. 1980 से 1990 के बीच गैरी ने वॉशिंगटन में 49 हत्याओं को अंजाम दिया था.

ये भी देखें

MP Polls 2018: वोटिंग आज, शिवराज का राज रहेगा या कांग्रेस आएगी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget