एक्सप्लोरर

फिनलैंड की NATO सदस्यता को लेकर भड़के व्लादिमीर पुतिन, बाइडेन को दी धमकी, कहा- 'अब दिक्कत...'

Vladimir Putin On Finland: इस साल नाटो में आधिकारिक रूप से शामिल होने वाले फिनलैंड को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतवानी दी है. उन्होंने कहा है कि अब समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस साल की शुरुआत में नाटो में आधिकारिक रूप से शामिल होने वाले पड़ोसी देश फिनलैंड को चेतवानी दी है. इसके साथ ही पुतिन ने रूस के नाटो पर हमले के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. 

रोसिया स्टेट टेलीविजन पर रविवार को प्रकाशित एक इंटरव्यू में पुतिन ने कहा है कि फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बाद अब समस्याएं होंगी.दरअसल, अब मॉस्को इसके जवाब में उत्तर-पश्चिम रूस में एक नया सैन्य जिला बनाएगा. गौरतलब है कि फिनलैंड, जो रूस के साथ 1,340 किलोमीटर (830 मील) की सीमा साझा करता है, इस साल अप्रैल में मॉस्को के यूक्रेन हमले के बीच नाटो में शामिल हो गया. इसे रूसी राष्ट्रपति के लिए एक बड़ा झटका माना गया है.

पुतिन ने फिनलैंड को दी चेतावनी 

पुतिन ने इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर से कहा कि उन्होंने (पश्चिम) फिनलैंड को नाटो में शामिल कर लिया. लेकिन क्या हमारा उनके साथ कोई विवाद है? 20वीं सदी के मध्य में क्षेत्रीय विवादों समेत सभी विवाद लंबे समय से सुलझ चुके हैं. वहां कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने आगे चेतवानी देते हुए कहा कि अब समस्या होगी, क्योंकि हम लेनिनग्राद सैन्य जिला बनाएंगे और वहां एक निश्चित संख्या में सैन्य इकाइयों को केंद्रित करेंगे.

पहले भी फिनलैंड को धमकियां दे चुका है रूस 

रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब फ़िनलैंड ने इस सप्ताह रूस के साथ अपनी सीमा फिर से बंद कर दी है और उस पर अपनी सीमा पर प्रवासी संकट पैदा करने का आरोप लगाया है. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मॉस्को फिनलैंड को नाटो में शामिल होने को लेकर चेतावनी दे चुका है. 

अपनी बात पूरी करते हुए पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के पास नाटो देशों के साथ युद्ध करने का कोई कारण नहीं है. पुतिन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का दावा पूरी तरह से बकवास है. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बाइडन ने चेतावनी दी थी कि अगर पुतिन ने यूक्रेन पर जीत हासिल की तो रूस नाटो देश पर हमला करेगा. 

ये भी पढ़ें: चार महीने के बच्चे को ले उड़ा तूफान, पेड़ पर अटका... मासूम को नहीं आई एक भी खरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget