एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं 5 लाख से ज्यादा लोग, इन देशों में ले रहे हैं शरण

रूस के ताबड़तोड़ हमले के कारण यूक्रेन के अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर जा चुके हैं. रूस के आक्रमण के कारण यूक्रेन की ये जनता पड़ोसी देशों में शरण ले रही है.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. दोनों देशों के बीच युद्ध 24 फरवरी को शुरू हुआ था. रूस के ताबड़तोड़ हमले के कारण यूक्रेन के अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर जा चुके हैं. रूस के आक्रमण के कारण यूक्रेन की ये जनता पड़ोसी देशों में शरण ले रही है. अब तक 5 लाख 20 हजार लोग पोलैंड और अन्य पड़ोसी देशों का रुख कर चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. 

UNHCR के प्रवक्ता शब्बीर मंटु के मुताबिक, 2 लाख 81 हजार लोग पोलैंड, 84 हजार 500 से ज्यादा लोग हंगरी, करीब 36 हजार 400 लोग मोलदोवा, 32 हजार 500 से ज्यादा लोग रोमानिया और करीब 30 हजार लोग स्लोवाकिया में शरण ले चुके हैं. बाकी अन्य देशों का रुख किए हैं. 

इसके अलावा लोग पोलैंड में दाखिल होने के लिए 40 घंटे से बॉर्डर क्रॉस करने का इंतजार कर रहे हैं. यही नहीं कारों की 14 किमी की लंबी कतार भी लगी है. पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और मोलदोवा के अधिकारी यूक्रेन के लोगों को रिसीव करने और उन्हें आश्रय, भोजन और कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बॉर्डर पर इंतजार कर रहे हैं. 

यूक्रेन छोड़कर जाने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. 18 से 60 वर्ष की आयु के सभी पुरुषों को रहने और लड़ने के लिए यूक्रेन छोड़ने से रोक दिया गया है. 

यूक्रेन में अब तक कितने लोगों की हुई मौत 

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि रूस के हमले के बाद से 352 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 14 बच्चे हैं. इसके अलावा 1684 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 116 बच्चे हैं. सोमवार को यूएन ने कहा था कि यूक्रेन में कम से कम 102 नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं. हालांकि यूएन ने ये भी बताया कि ये आंकड़े ज्यादा भी हो सकते हैं. अब तक ये साफ नहीं हुआ कि जंग में रूस और यूक्रेन के कितने सैनिकों की मौत हुई है. 

कौन से देश यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचा रहे

रूस जैसी महाशक्ति का यूक्रेन डटकर सामना कर रहा है. रूस को टक्कर देने में यूक्रेन को कई देशों का साथ मिल रहा है. कम से कम 13 देशों ने अपनी सेनाओं को यूक्रेन में भेजना शुरू कर दिया है. इनमें से ज्यादातर नाटो के सदस्य देश हैं. नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने सोमवार को कहा कि गठबंधन यूक्रेन को "मानवीय और वित्तीय सहायता" भी प्रदान कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine Conflict: ‘आज ही छोड़ दें कीव’, रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय दूतावास का अपने नागरिकों को बड़ा अलर्ट

Russia-Ukraine War: रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन को अमेरिका ने दिया अनोखा समर्थन, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को यूक्रेन के झंडे में लपेटा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget