एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में मिले अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री, जानें किसने की पहल

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच भारत की राजधानी दिल्ली में मुलाक़ात हुई.

G-20 Summit Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच मुलाक़ात हुई. खास बात यह है कि यह मुलाकात भारत की राजधानी दिल्ली में हुई. दरअसल, जी-20 विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने रूस और अमेरिका के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं. 

इस मुलाक़ात के बाद रूसी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तरफ से संपर्क का आग्रह किया गया था. इसके बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उनके बीच मुलाकात हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच यह मीटिंग G20 बैठक के दूसरे सत्र के दौरान हुई. रूसी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया यह कोई तय मीटिंग या वार्ता नहीं थी. 

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्या बातचीत हुई, अभी यह सामने नहीं आ पाया है. इससे पहले दोनों देशों के बीच यहां भी कड़वाहट देखने को मिली. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों के उद्घाटन रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए थे.

अमेरिका ने बनाया था नहीं मिलने का प्लान 

इस मुलाकात से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि इस बैठक के दौरान उनकी रूस और चीन के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की कोई योजना नहीं है. ब्लिंकन ने कहा कि रूस दरअसल यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं है. ऐसे में वह G-20 की बैठक में रूस और चीन के विदेश मंत्रियों से मुलाकात नहीं करेंगे.

पिछले G-20 बैठक में बनाई थी एक दूसरे से दूरी 

गौरतलब है कि पिछले साल इंडोनेशिया में भी हुए G-20 बैठक के बाद से अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री आमने-सामने नहीं हुए थे. यहां भी दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तनाव देखने को मिला था. दोनों रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से कुछ हफ्ते पहले आखिरी बार जनवरी 2022 में व्यक्तिगत रूप से मिले थे. युद्ध के बाद भारत में अमेरिकी विदेश मंत्री और रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात बेहद अहम हो जाती है. 

ये लोग हैं बैठक में शामिल

बता दें कि G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने वालों में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना, चीनी विदेश मंत्री किन गैंग, जर्मनी की एनालेना बेयरबॉक और ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली आदि शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: G-20 Summit News: जी-20 के विदेश मंत्रियों का दिल्ली में लगा जमघट, आज बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget