एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में कर्नाटक का एक और छात्र घायल, एक की हुई मौत

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में कर्नाटक का एक छात्र घायल भी हुआ है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में कर्नाटक का एक छात्र घायल भी हुआ है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घायल छात्र, नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के साथ था, जो गोलाबारी में मारा गया. बोम्मई ने कहा, ‘‘हावेरी जिले में रनेबेन्नूर तालुक के चलगेरी गांव के दो और छात्र वहां थे. एक घायल हुआ है जबकि दूसरा सुरक्षित है.’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नवीन के पिता शेखरप्पा ज्ञानगौदर से बात की और घटना पर दुख जताया। 

बोम्मई ने कहा कि उनका ध्यान नवीन का शव भारत लाने पर है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है कि शव की हालत क्या है...मैंने पीएमओ से बात की है और उनसे अनुरोध किया है. मैंने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से शव लाने के लिए संदेश भी भेजा है." उन्होंने कहा, "हमारे अधिकारी यूक्रेन में दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं.’’

खारकीव में गोलाबारी में कर्नाटक के छात्र की मौत
बता दें कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार को गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई, जो कर्नाटक का निवासी था. रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है. गोलाबारी में मारा गया भारतीय यूक्रेन में मेडिकल का विद्यार्थी था.

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज राजन ने बताया कि 'गोलाबारी में हावेरी जिले के चलगेरी के मूल निवासी नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई.' बता दें कि खारकीव में यूक्रेन के खिसाफ रूस बड़ा सैन्य अभियान चला रहा है. रूस लगातार हमले कर रहा है.

हालांकि, विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने मंगलवार को दावा किया कि सभी भारतीय नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है. इसके अलाव यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया था.

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

Ukraine Russia War: डरे हुए हैं रूसी सैनिक, मौत से पहले रूस के सोल्जर ने मोबाइल से भेजे मैसेज में कहा- 'मां...मुझे डर लग रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget