एक्सप्लोरर

रूस ने तैयार की दूसरी कोरोना वैक्सीन, कहा- पहली वैक्सीन वाले साइड इफेक्ट नई वैक्सीन से नहीं होंगे

वैज्ञानिकों का दावा है कि EpiVacCorona वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा. अक्टूबर तक वैक्सीन रजिस्टर कर ली जाएगी और नवंबर से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा.

मॉस्को: रूस ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है. रूस ने एक और कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया है. इससे पहले 11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली वैक्सीन लॉन्च की थी. रूस का कहना है कि पहली वैक्सीन के जो साइड इफेक्ट सामने आए थे, वह नई वैक्सीन लगाने पर नहीं होंगे. इस दूसरी वैक्सीन का नाम EpiVacCorona रखा गया है. वैक्सीन का निर्माण वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने किया है.

वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी अबतक कोरोना वायरस की 13 संभावित वैक्सीनों को पर काम कर चुका है, इनपर लैब में जानवरों पर परीक्षण किए जा चुके हैं.

कब तक आएगी ये नई वैक्सीन डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का दावा है कि EpiVacCorona वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा. अक्टूबर तक वैक्सीन रजिस्टर कर ली जाएगी और नवंबर से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा. अबतक जिन 57 वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी गई है, जबकि 43 को प्लेसबो दिया गया है. उन्हें कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है. सभी 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे. अबतक सभी स्वस्थ हैं. कोरोना संक्रमित को इस नई वैक्सीन की दो खुराक दी जाएंगी. पहली खुराक दिए जाने के 14 से 21 दिन के भीतर दूसरी खुराक दी जाएगी.

बता दें, रूस ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए अपनी पहली Sputnik5 वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है. इस वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है. यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है.

ये भी पढ़ें- दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन Sputnik 5 के उत्पादन के लिए भारत से पार्टनरशिप करेगा रूस! रूस की वैक्सीन को लेकर WHO का क्या कहना है, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget