एक्सप्लोरर

दुनिया में बज रहा डिजिटल इंडिया का डंका! मॉरीशस और UAE के बाद अब इस मुस्लिम देश में भी चलेगा रुपे कार्ड

India Maldives Relations: भारत सरकार ने यूपीआई (UPI) की मजबूती को लेकर कड़े कदम उठाए हैं. दुनिया के कई देशों में रुपे कार्ड की सेवा शुरू हो चुकी है. अब इस लिस्ट में मालदीव का भी नाम जुड़ गया है.

India Maldives Relations: मालदीव में जल्दी ही भारत का रुपे कार्ड शुरू होगा. इससे मालदीव की मुद्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब मालदीव और भारत बीच द्विपक्षीय संबंध थोड़ा असहज है.दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का रुपे भारत में वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क में शामिल पहला कार्ड है. इसे भारत में एटीएम, समान की खरीद-बिक्री में भुगतान करने और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर व्यापक स्वीकृति प्राप्त है.

आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने भारत के रुपे सेवा शुरू किये जाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि भारत और चीन द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं. सईद ने सरकारी समाचार चैनल पीएसएम न्यूज से कहा, ‘‘भारत की रुपे सेवा की शुरूआत से मालदीव की रुफिया (एमवीआर) को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.'' उन्होंने यह भी कहा कि डॉलर के मुद्दे का निपटान करना और स्थानीय मुद्रा को मजबूत करना मौजूदा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.

अब मालदीव में शुरू होगी रुपे सेवा

हालांकि, उन्होंने रुपे सेवा शुरू किये जाने के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की. समाचार पोर्टल कॉरपोरेट मालदीव्स डॉटकॉम ने पिछले सप्ताह सईद के हवाले से कहा था कि कार्ड का उपयोग मालदीव में रुपये में लेनदेन के लिए किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि हम वर्तमान में रुपये में भुगतान की सुविधा के रास्ते तलाशने के लिए भारत के साथ चर्चा कर रहे हैं.

इन देशों में शुरू हो चुकी है सेवा

आपको बता दें कि भारत सरकार ने यूपीआई (UPI) की मजबूती को लेकर कड़े कदम उठाए हैं. दुनिया के कई देशों में रुपे कार्ड की सेवा शुरू हो चुकी है. इनमें अब तक 7 देश शामिल है, जिसमें फ्रांस, सिंगापुर, मॉरिशस, श्रीलंका, भूटान और UAE शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Canada Citizenship Law: भारतीयों के लिए कनाडा से आई खुशखबरी! ट्रूडो सरकार ने नागरिकता के नियमों में किया ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget