एक्सप्लोरर

'RSS ना अल्पसंख्यक विरोधी और ना महिला विरोधी', अमेरिका में बोले दत्तात्रेय होसबोले- संघ के बारे में गलत धारणाएं

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले पिछले हफ्ते ब्रिटेन के दौरे के बाद अमेरिका पहुंचे. उन्होंने कहा कि संघ के सामने अहम जिम्मेदारी है कि हिंदू संस्कृति के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने वॉशिंगटन में कहा कि विदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को उस देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए जहां वर्तमान में वे रह रहे हैं. होसबोले ने कहा कि विदेशों में बसे भारतीय न सिर्फ अपने वर्तमान देश का बेहतर नागरिक बनने का प्रयास करें बल्कि यह भी सिद्ध करें कि हिंदू समाज स्थानीय जीवन के हर क्षेत्र में-चाहे वह नेतृत्व हो, समाजसेवा हो या कोई और दायित्व-सार्थक योगदान देने में सक्षम है. 

अमेरिकी यात्रा को लेकर क्या बोले होसबोले?

अमेरिका की यात्रा पर आए होसबोले ने कहा कि यहां उनकी बातचीत का केंद्र संघ के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा. उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से संघ के विरुद्ध जारी दुष्प्रचार के कारण अमेरिकियों के मन में इस 100 पुराने संगठन की एक विकृत छवि बन गई है. होसबोले ने कहा, ‘‘इन तमाम वर्षों में संघ इस विश्वास के साथ चुपचाप काम करता रहा कि हमारा काम ही हमारा संदेश है लेकिन अब हमने सोचा कि लोगों तक सीधे पहुंचना बेहतर होगा. हमारा संदेश अब कार्यों से ही नहीं बल्कि हमारी कथनी से भी लोगों तक पहुंचना चाहिए.’’ 

पश्चिमी देशों में कई भ्रांतियां फैली हैं- होसबोले 

होसबोले पिछले हफ्ते ब्रिटेन के दौरे के बाद अमेरिका पहुंचे. ब्रिटेन में उन्होंने शैक्षणिक जगत, विचारकों, नीति विशेषज्ञों और भारतीय प्रवासी समुदाय के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की. यह सब संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे संपर्क अभियान का हिस्सा है. संघ के सरकार्यवाह ने कहा कि संगठन के बारे में खासतौर पर पश्चिमी देशों में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, जहां संघ को हिंदू वर्चस्ववादी संगठन के रूप में देखा जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार दशकों से चला आ रहा है कि संघ हिंदू वर्चस्ववादी है, अल्पसंख्यक विरोधी है, महिला विरोधी है ऐसी तमाम भ्रांतियां फैलाई गई हैं.’’ 

उन्होंने बताया कि अमेरिका यात्रा का मकसद इन्हीं भ्रांतियों को दूर करना है. शताब्दी वर्ष में संघ के सामने एक अहम जिम्मेदारी यह भी है कि भारत और हिंदू संस्कृति के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि संघ किन मूल्यों के लिए खड़ा है. होसबोले ने कहा, ‘‘भारत और हिंदू संस्कृति के बारे में जो आख्यान गढ़ा गया है, वह दशकों से-देश के भीतर भी और बाहर भी-विकृत रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘संघ की पृष्ठभूमि से नहीं आने वाले भी बड़ी संख्या में लोग भारत और हिंदू संस्कृति की सही तस्वीर पेश करने में जुटे हैं. समाज में इन्हीं बातों को फैलाने की जरूरत है. यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां संघ और अधिक ध्यान देना चाहता है.’’ 

'हिंदू समाज हर क्षेत्र में योगदान देने में सक्षम' 
अमेरिका में बसे भारतीय प्रवासियों को होसबोले ने संदेश दिया कि वे अच्छे नागरिक बनें, मेहनत से स्थानीय लोगों का दिल जीतें और यह साबित करें कि हिंदू समाज हर क्षेत्र में योगदान और नेतृत्व देने में सक्षम है. उन्होंने कहा, ‘‘संघ का मानना है कि जो भारतीय यहां अपना करियर बनाने आए हैं चाहे शैक्षणिक क्षेत्र में हो या किसी और में, उन्हें इस देश के प्रति वफादार रहना चाहिए क्योंकि यहीं से उनकी रोजी-रोटी चलती है. 

ये भी पढ़ें 

बंगाल में चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, MLA अशोक लाहिड़ी को बनाया NITI आयोग का उपाध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
Advertisement

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget