एक्सप्लोरर

'बहुत जल्द मरने वाले हैं पुतिन', यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ऐसा क्यों कहा, जानिए

कई बार सार्वजनिक बैठकों में पुतिन को कुर्सी पकड़कर बैठे देखा गया है. उनके हाथ-पैरों में अनियंत्रित हरकतें और शरीर में कंपन भी नजर आया है.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और अब इस संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला बयान आया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 'बहुत जल्द मरने वाले हैं'. यह बात उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू के दौरान कही. जेलेंस्की ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'पुतिन जल्द मरेंगे और यह एक तथ्य है. इसके साथ सब कुछ खत्म हो जाएगा.' 

क्या पुतिन वाकई बीमार हैं?

पिछले कुछ सालों में व्लादिमिर पुतिन की सेहत को लेकर कई अटकलें लगा चुकी हैं. द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पिछले कई समय से पुतिन का चेहरा अकसर फूला हुआ दिखाई देता है. इसके अलावा कई बार सार्वजनिक बैठकों में उन्हें कुर्सी को पकड़कर बैठे देखा गया है. उनके हाथ-पैरों में अनियंत्रित हरकतें और शरीर में कंपन भी नजर आया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियां हैं. साल 2022 में एक मीटिंग के दौरान उनका झुका कर बैठना, टेबल को पकड़ना और लड़खड़ाती आवाज इस बात की ओर इशारा करती है कि उनकी सेहत वाकई ठीक नहीं है.

राजनीतिक संकेत या मनोवैज्ञानिक वार?

जेलेंस्की का यह बयान केवल एक स्वास्थ्य संबंधी टिप्पणी नहीं है, बल्कि इसे एक राजनीतिक मनोवैज्ञानिक हमला भी माना जा रहा है. पुतिन पर दबाव बनाने और रूसी सत्ता के अंदरूनी ढांचे को हिलाने के लिए यह बयान एक रणनीतिक चाल हो सकता है.

रूस पर बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने भी यूक्रेन के साथ मिलकर रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त के 30 दिनों के युद्धविराम को स्वीकार करना चाहिए. साथ ही मैक्रों ने यूक्रेन के लिए 2.2 बिलियन डॉलर (करीब 2 अरब यूरो) की नई सैन्य मदद का ऐलान किया है.

क्या वाकई पुतिन का अंत नज़दीक है?

हालांकि पुतिन की बीमारी या मौत को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जेलेंस्की का बयान एक संकेत है कि यूक्रेन अब रूस को कमजोर मान रहा है. चाहे वो सैन्य रूप से हो या नेतृत्व के स्तर पर. वोलोदिमिर जेलेंस्की का पुतिन को लेकर दिया गया बयान भले ही हैरान करने वाला हो, लेकिन यह रूस पर मानसिक और राजनीतिक दबाव बढ़ाने की  यूक्रेन की एक स्पष्ट रणनीति है. अब देखना होगा कि इस बयान का अगला असर क्या होता है और क्या रूस की ओर से कोई जवाबी बयान आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget