एक्सप्लोरर

Prince Harry: प्रिंस हैरी को कभी ग्रीन कार्ड या अमेरिकी नागरिकता क्यों नहीं मिल सकती, जानिए

Prince Harry News: प्रिंस हैरी ड्रग्स लेने की बात कबूल कर चुके हैं. उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि एक समय पर उन्हें ड्रग्स लेने की लत लग चुकी थी. वह अयाहुस्का ड्रग लिया करते थे.

Britain: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को कभी भी अमेरिकी नागरिकता नहीं मिल पाएगी, साथ ही वह कभी ग्रीन कार्ड नहीं रख पाएंगे. इस बात की संभावना एक वकील ने जाहिर की है. दरअसल वकील का कहना है कि प्रिंस हैरी खुद ड्रग्स लेने की बात स्वीकार कर चुके हैं ऐसे में उन्हें इन चीजों से वंचित रहना पड़ेगा.

न्यूज वेबसाइट द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिना किसी असाधारण परिस्थिति के प्रिंस हैरी को ग्रीन कार्ड नहीं मिल पाएगा. अमेरिका के नियम के अनुसार अगर व्यक्ति सार्वजनिक तौर पर कोकीन का सेवन करने की बात स्वीकार करता है तो वह अमेरिकी नागरिक बनने का हकदार नहीं है. गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ड्रग्स लेने की बात कबूल कर चुके हैं. उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि एक समय उन्हें ड्रग्स लेने लत लग चुकी थी. वह अयाहुस्का ड्रग लिया करते थे जो कि कई देशों में प्रतिबंधित है. इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में भी किया है. 

कहां किया है खुलासा

प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में खुलासा किया कि उन्होंने कोकीन, मारिजुआना, मैजिक मशरूम और अयाहुस्का का सेवन किया है. बस इसी बात पर बवाल मचा हुआ है कि प्रिंस हैरी को उनका वर्तमान वीजा कैसे दिया गया क्योंकि इसके लिए कैंडिडेट्स से ड्रग हिस्ट्री के बारे में पूछताछ की जाती है. इसके साथ ही अब इस बात पर भी चर्चा होने लगी है कि उन्हें अमेरिका में रहने की अनुमति दी जाएगी.

वकील का मानना है कि प्रिंस हैरी का अब तक का खुलासा औपचारिक नहीं कहा जा सकता क्योंकि उन्होंने ड्रग्स लेने की बात का जिक्र अपनी किताब और इंटरव्यू में किया है. हालांकि वकील ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रिंस ने किसी इमिग्रेशन ऑफिसर के सामने स्वीकार किया कि पहले उन्होंने अवैध ड्रग्स का इस्तेमाल किया था, तो उन्हें वीजा के लिए अयोग्य माना जाएगा. 

मालूम हो कि प्रिंस हैरी एक लाइव इंटरव्यू में बता चुके हैं कि एक दक्षिण अमेरिकी शराब लेने से उन्हें अपनी मां राजकुमारी डायना की 1997 में हुई मौत के दर्द को सहने में सहायता मिली थी. अपने इंटरव्यू में प्रिंस हैरी का कहना था दक्षिण अफ्रीकी शराब ने एक ड्रग की भांति उन्हें अवसाद से ऊबारा.

ये भी पढ़ें: Burundi Condition: अफ्रीका का ऐसा देश जहां एक डॉलर की कीमत पाकिस्तान के मुकाबले 7 गुना ज्यादा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
'दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे', नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल हुई तो...
'दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे', नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल हुई तो...
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला, कहा- 'ISIS के आतंकी...'
तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला

वीडियोज

Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget