एक्सप्लोरर

NATO के आर्टिकल-4 में ऐसा क्या है, जिसका इस्तेमाल करके रूस को घेरना चाहता है पोलैंड

NATO Article 4: अनुच्छेद-4 के अनुसार जब भी किसी सदस्य देश की सुरक्षा को कोई खतरा होगा, तब सभी सदस्य देश आपस में बैठक करेंगे और उसमें उन हालातों से साथी देश को बाहर निकालने का रोडमैप तैयार करेंगे.

Poland: रूस-यूक्रेन की जंग में मंगलवार रात को ऐसा मोड़ आ गया है, जिससे ये लड़ाई अब विश्व युद्ध में बदल सकती है. दरअसल मंगलवार (15 नवंबर) की रात को रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को टारगेट करते हुए मिसाइलें दागीं. इस बीच पोलैंड का दावा है कि यूक्रेन बॉर्डर के नजदीक उसके इलाके में एक रूसी मिसाइल गिरी है. इसमें 2 लोगों के मारे जाने की बात भी कही जा रही है. इस घटना से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है. पोलैंड NATO का सदस्य है, इसीलिए अमेरिका ने आनन-फानन में जी-7 देशों और नाटो की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. 

पोलैंड करेगा NATO के अनुच्छेद-4 इस्तेमाल

खबर तो ये भी आ रही है कि रूस को घेरने के लिए पोलैंड अब NATO के अनुच्छेद-4 का इस्तेमाल करने का विचार कर रहा है. दरअसल 'द नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन' यानी NATO एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका गठन 1949 में किया गया था. इसे दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बनाया गया था. इसका उद्देश्य सदस्य देशों को स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी देना है. 

अनुच्छेद-4 में क्या है?

NATO के संधि प्रावधानों के अनुच्छेद-4 का उपयोग करके पोलैंड आपातकालीन बैठक बुलाना चाहता है. अनुच्छेद-4 के अनुसार जब भी किसी सदस्य देश की क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक स्वतंत्रता या किसी भी पक्ष की सुरक्षा को कोई खतरा होगा, तब सभी सदस्य देश आपस में एक बैठक करेंगे और उसमें उन हालातों से साथी देश को बाहर निकालने का रोडमैप तैयार करेंगे. वहीं अनुच्छेद-5 में कहा गया है कि किसी सदस्य देश पर आक्रमण की स्थिति में इसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा और सभी सदस्य देश एकजुट होकर विरोधी के प्रति सैन्य कार्रवाई को अंजाम देंगे. 

सदस्य देश पर हमला मतलब...

नाटो की अपनी कोई सेना नहीं होती, बल्कि सभी सदस्य देश ही आपसी समन्वय के तहत एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लिए हुए हैं. यदि नाटो के किसी सदस्य देश पर कोई देश हमला करता है, तो उसे नाटो में शामिल सभी देशों पर हमला माना जाता है. विरोधी के खिलाफ नाटो में शामिल सभी सदस्य देश सैन्य अभियान छेड़ सकते हैं. हालांकि इसमें भी सिविल वॉर शामिल नहीं है, मतलब किसी सदस्य देश में यदि गृहयुद्ध छिड़ जाए तो वो उसका अपना व्यक्तिगत मामला होगा. इसके अलावा जो देश नाटो के सदस्य नहीं है उनकी सुरक्षा के प्रति नाटो की कोई जिम्मेदारी नहीं है. 

बाइडन बोले- रूस से नहीं हुआ अटैक

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अब इस घटना की जांच कराने की बात कही है. बाइडन ने कहा कि वे इस घटना की जांच में मदद करेंगे, जिससे ये खुलासा हो सके कि आखिरकार हुआ क्या था. उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत जानकारी के मुताबिक यह पता चलता है कि यह रूस की तरफ से मिसाइल नहीं दागी गई. रूस ने भी इस घटना से साफ इनकार किया है. मॉस्को का कहना है कि पोलैंड की मीडिया जानबूझकर लोगों को भड़काने का काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें- यूक्रेन वॉर के बीच पोलैंड में मिसाइल से 2 की मौत के बाद NATO अलर्ट, जेलेंस्की बोले- संघर्ष बढ़ाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget