एक्सप्लोरर

G-20 सम्मेलन के दौरान ट्रंप और मैक्रों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 जून को 14वें जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं. दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भारत के शेरपा होंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह जापान के ओसाका में होने वाली जी-20 शिखर बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक करेंगे. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मोदी 28-29 जून को 14वें जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

इस दौरान प्रधानमंत्री रूस-भारत-चीन (आरआईसी) और जापान-अमेरिका-भारत (जेएआई) त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेंगे. इसके अलावा उनकी ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ भी बैठक होगी. जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की करीब दस द्विपक्षीय बैठकें होंगी. वह जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ भी बैठक करेंगे. सूत्रों ने बताया कि दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ट्रंप के साथ यह पहली बैठक होगी. दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच इस बैठक पर सभी की निगाह है. दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भारत के शेरपा होंगे.

प्रभु ने पिछले सप्ताह कहा था कि शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार और आर्थिक वृद्धि, वैश्विक अर्थव्यवस्था, कराधान, वित्त, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कृत्रिम मेधा, समावेशी और स्थिर विश्व, ऊर्जा और पर्यावरण, समाज 5.0, गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, समुद्री प्लास्टिक कचरे जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श होगा. बैठक में भारत के एजेंडा के बारे में पूछे जाने पर प्रभु ने कहा था कि हम ऊर्जा सुरक्षा, वित्तीय स्थिरता, बहुपक्षवाद में सुधार और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार जैसे मुद्दे उठाएंगे.

जी-20 देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं.

स्वास्थ्य के मोर्चे पर बिहार, यूपी, उत्तराखंड और ओडिशा पहले से अधिक फिसड्डी- नीति आयोग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget