एक्सप्लोरर

बुलेट ट्रेन से सेमी-कंडक्टर तक, जापान से पीएम मोदी लाएंगे भारत के लिए बड़े तोहफे, एजेंडे में क्वाड

PM Modi Japan visit: प्रधानमंत्री मोदी जापान यात्रा पर पीएम शिगेरू इशिबा से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बात कर सकते हैं. वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी चर्चा कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ मीटिंग करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान बुलेट ट्रेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर्स जैसी नई तकनीकों में सहयोग को आगे बढ़ाने के मसले पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ-साथ क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) भी एजेंडे का हिस्सा होगा.

पीएम मोदी शुक्रवार (29 अगस्त) को टोक्यो पहुंचे. वे प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे.'' 

बुलेट ट्रेन के साथ-साथ और किस पर होगी बात

भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की काफी चर्चा रही है. इस हाई-स्पीड ट्रेन का प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है. पीएम मोदी जापान की इसमें कैसे भूमिका बन सकती है, इसको लेकर बात करेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा क्षेत्र को लेकर भी बात हो सकती है.

जापान यात्रा को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों देश विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान देंगे. इसके तहत आर्थिक और निवेश संबंधों के दायरे को और बढ़ाने, AI और सेमीकंडक्टर्स जैसी उभरती तकनीकों में सहयोग आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. साथ ही दोनों देशों के सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर मिलेगा.

जापान के बाद चीन दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

जापान से मोदी 31 अगस्त से दो दिवसीय यात्रा पर चीन के शहर तियानजिन जाएंगे. रविवार को प्रधानमंत्री चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे के कदमों पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget