एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी वैश्विक नेता हैं, वह भारत और भारतीयों की छवि बदल रहे हैं', बोले अमेरिकी नेता

डॉ. कंसुपाड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई हैरानी नहीं होगी कि यदि भारतीय-अमेरिकियों की युवा पीढ़ी को व्यवसाय विकास और सामुदायिक मामलों के लिए कभी-कभी भारत का दौरा करना पड़ सकता है.

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रतिष्ठित नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान विदेशों में भारत की छवि बदल दी है और एक सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं.

फिलाडेल्फिया निवासी भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बिंदुकुमार कंसुपाड़ा ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, 'पीएम मोदी जी न केवल भारत में बल्कि विश्व में भारतीयों की छवि बदल रहे हैं. उन्हें अब एक वैश्विक नेता माना जाता है... मेरा मानना है कि मोदी भारतीय गौरव, भारतीय संस्कृति, योग का प्राचीन भारतीय ज्ञान और आयुर्वेद को पुनर्जीवित कर रहे हैं.'

डॉ. कंसुपाड़ा डेमोक्रेटिक थिंक टैंक ‘इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट' के वार्षिक सम्मेलन 'देसीस डिसाइड' में शामिल हुए थे और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को इस कार्यक्रम में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था.

डॉ बिंदुकुमार व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी नजर में पीएम मोदी जी ने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं. जब मैं मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था तो उस दौरान मुंबई में केवल चार मेडिकल कॉलेज थे. अब भारत में 700 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं. हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है. जहां तक मुझे याद है साल 1970 में भारत में केवल पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) थे और अब करीब 23 आईआईटी हैं.'

कंसुपाड़ा ने बताया कि उन्होंने हाल के दिनों में कई बार भारत का दौरा किया है. भारतीय अमेरिकी डॉक्टर ने कहा, 'बहुत विकास हुआ है. भारतीय युवाओं में जबरदस्त आत्मविश्वास है. देश में तीर्थ स्थलों का भी विकास हुआ है. मैंने भारत में जितने हवाई अड्डे देखे थे, अब उससे कहीं अधिक हवाई अड्डे हैं. प्रसन्नता सूचकांक में भी सुधार हो रहा है. लोग अधिक आत्मनिर्भर बन गए हैं और मुझे लगता है कि लोगों को भारतीय होने पर गर्व है.'

डॉ. कंसुपाड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई हैरानी नहीं होगी कि यदि भारतीय-अमेरिकियों की युवा पीढ़ी को व्यवसाय विकास और सामुदायिक मामलों के लिए कभी-कभी भारत का दौरा करना पड़ सकता है क्योंकि देश अब उत्कृष्टता का केंद्र है. एक सवाल के जवाब में डॉ. कंसुपाड़ा ने कहा कि मोदी ने भारत के लोगों को गर्व का अहसास कराया है. उन्होंने कहा, 'मैं उनसे (भारत के लोगों से) सुन रहा हूं कि मध्यम वर्ग के अधिकांश लोग भारत और मोदी से प्यार करते हैं. इसमें मुंबई में रहने वाले मेरे मित्र भी शामिल हैं.'

भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि भारत में लोकसभा चुनाव के बाकी तीन चरणों में और अधिक लोग मतदान करते हैं, तो मोदी जीत जाएंगे. उन्होंने कहा, 'वह सभी समुदायों- हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, आदिवासी लोगों के नेता हैं. मुझे लगता है कि वह भारत के सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुझे विश्वास है कि वह भारत को एकजुट करेंगे.'

यह भी पढ़ें:-
पाकिस्तानी सांसद का सदन में छलका दर्द... भारत चांद पर चला गया और हम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget