एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पीएम इमरान ने अपनी सेना और अदालतों पर उठाए सवाल, खूब उड़ रहा है मजाक

पाकिस्तान की 11 विपक्षी पार्टियों ने एक साथ इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.इससे ज्यादा किसी देश की फजीहत क्या होगी, जिस देश के प्रधानंत्री को अपने देश की संस्थाओं पर खुद ही यकीन ना हो.

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान में आजकल बड़ा बवाल मचा हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान खुद ही अपनी सेना की काबीलियत और अपनी आदालतों की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बौखलाहट में उनकी जुबान से ऐसे ऐसे शब्द निकल रहे हैं, जो सारी दुनिया में पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं. इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा है और अपनी सेना, अदालतों को भला बुरा कहा है.

जियाउल हक के जूते पॉलिश करके मिनिस्टर बना था नवाज- इमरान

इमरान खान ने कहा, ‘’ये वो नवाज़ शरीफ है, जो आज फौज के उपर इस तरह की जुबान इस्तेमाल कर रहा है. ये जनरल जिलानी के घर के उपर सरिया बनाते हुए मिनिस्टर बना था. ये वो आदमी है, जो जियाउल हक के जूते पॉलिश करते-करते चीफ मिनिस्टर बना था. ये वो आदमी है, जिसने जनरल दुर्रानी जब आईएसआई के चीफ थे, पीपुल्स पार्टी के खिलाफ जब इलेक्शन हुआ तो मिरान बैंक से इसने इलेक्शन लड़ने के लिए करोड़ों रुपया लिया था."

इमरान खान को दरअसल इस बात का डर सता रहा है कि पाकिस्तान की 11 विपक्षी पार्टियों ने एक साथ उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लंदन से जारी एक संदेश में नवाज शरीफ ने इमरान खान को आईएसआई और सेना की कठपुतली कह दिया. हालत ये है कि पाकिस्तान में अब सेना और आईएसआई को भी खुलकर निशाना बनाया जा रहा है.

इमरान ने पीएम मोदी को भी बनाया निशाना

बौखलाए इमरान ने नवाज शरीफ के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी बदजुबानी का निशाना बनाया. इमरान ने कहा, ‘’कभी भी हिन्दुस्तान में ऐसी हुकूमत नहीं आई जो मुसलमानों से और पाकिस्तान से इतनी नफरत करती हो, जितनी नरेंद्र मोदी की हुकूमत करती है. हमारे फौजियों के ऊपर हमले हो रहे हैं. हर रोज हमारे फौजी अपनी जान की कुर्बानियां दे रहे हैं."

पाकिस्तानी फौज पर ही उठा दिए सवाल

हद तो तब हो गयी जब इमरान खुलकर ये कबूल करने लगे कि कैसे भारतीय भौज पाकिस्तानी फौज को नानी याद दिला रही है. खुद ही अपनी आवाम के सामने कबूलने लगे कि भारतीय फौज से पंगा लेना पाकिस्तानी रेंजर्स को कितना महंगा पड़ रहा है. इमरान ने कहा, "परसो 20 पाकिस्तान के सिक्योरिटी फोर्सेस के लोगों ने शहादत पाई. ये गीदड़ (नवाज़ शरीफ) जो दुम दबाकर बाहर भागा था.’

अदालतें भ्रष्ट लोगों और सेना की मदद करती हैं- इमरान

इमरान यहीं नहीं रुके अपनी फौज की पोल खोलने के बाद वो पाकिस्तान की अदालतों को भी कोसने लगे और बताने लगे उनकी देश की अदालतें भ्रष्ट लोगों और सेना की मदद करती हैं. इमरान ने कहा, ‘’डीजी आईएसआई की सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट थी. लेकिन हमारी मुल्क की बदकिस्मती ये कि हमारे मुल्क की अदालतों ने इसकी हमेशा मदद की. ये वो आदमी है, जिसने आसिफ ज़रदारी को दो दफा जेल में रखा था. वो ज़रदारी जिसने पेपर मिल का केस इसके उपर बनाया था."

सोचिए एक देश का प्रधानमंत्री खुद बता रहा है कि उनकी देश की अदलातें भ्रष्ट हैं. सेना के जवान मुंह की खा रहे हैं और कैसे उनके देश का पूर्व प्रधानमंत्री आईएसआई की शह से कुर्सी पर काबिज हुआ. इससे ज्यादा किसी देश की फजीहत क्या होगी, जिस देश के प्रधानंत्री को अपने देश की संस्थाओं पर खुद ही यकीन ना हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget