एक्सप्लोरर

Pakistan: कभी भी हो सकती है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी, अरेस्ट वॉरंट जारी

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के थाने में दर्ज मामले को लेकर अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया है.

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट (Arrest Warrant) जारी किया गया है. मारगल्ला थाने के एरिया मजिस्ट्रेट ने इस्लामाबाद (Islamabad) के थाने में दर्ज मामले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ ये अरेस्ट वॉरंट जारी गया है. शुक्रवार (30 सितंबर) को ही इमरान खान (Imran Khan) इस्लामाबाद में एक सत्र अदालत के समक्ष पेश हुए थे और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी से माफी मांगी थी. इमरान खान ने महिला न्यायाधीश जेबा चौधरी को एक सार्वजनिक रैली में कथित रूप से धमकी दी थी. 

इस्लामाबाद में 20 अगस्त को एक रैली के दौरान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने अपने सहयोगी शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी. शाहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 

क्या कहा था इमरान खान ने?

इमरान खान ने न्यायाधीश जेबा चौधरी के लिए कहा था कि उन्हें खुद को तैयार करना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुरोध पर जज जेबा चौधरी ने शाहबाज गिल की दो दिन की रिमांड को मंजूरी दी थी. उन्होंने रैली के दौरान पुलिस के उप महानिरीक्षक को चेतावनी दी कि वह उन्हें नहीं बख्शेंगे और गिल को अमानवीय यातना के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कसम खाई थी. 

पूर्व पीएम पर केस हुआ था दर्ज

इस रैली में भाषण के कुछ घंटों बाद ही 69 वर्षीय इमरान खान पर पुलिस, न्यायपालिका और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. इमरान खान इसी मामले को लेकर शुक्रवार को इस्लामाबाद में एक सत्र अदालत के समक्ष पेश हुए थे. उन्होंने जज से कहा कि मैं न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबा चौधरी से माफी मांगने आया हूं. उन्होंने कहा, "आपको जज जेबा चौधरी को बताना होगा कि इमरान खान आए थे और अगर मेरे शब्दों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगना चाहते हैं." 

इसके बाद इमरान खान (Imran Khan) कोर्ट से चले गए थे. शनिवार (1 अक्टूबर) को उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने के मामले में एक हलफनामा भी दायर किया है, जिसमें कहा गया कि उन्हें एहसास हुआ कि 20 अगस्त को इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में उन्होंने सीमा पार की. इसके लिए वे माफी मांगते हैं.

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद, जानें क्या है वजह

PFI Ban Reaction: मोदी सरकार ने PFI को किया बैन, इस्लामिक देशों की मीडिया ने ये कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget