एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: आतंकियों ने फूंके 12 स्कूल, निशाने पर रहे लड़कियों के ज्यादातर स्कूल

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 12 स्कूलों में आग लगा दिया. पुलिस ने बताया कि इन स्कूलों में ज्यादातर लड़कियों के स्कूल हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात आतंकवादियों ने 12 स्कूलों में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि इन स्कूलों में ज्यादातर लड़कियों के स्कूल हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने दियामर जिले के पुलिस आयुक्त अब्दुल वहीद के हवाले से बताया कि हमलावरों ने दोपहर लगभग दो-तीन बजे के बीच स्कूलों में आग लगाई.

वहीद ने कहा, "हम नहीं जानते कि इसके पीछे कौन है. यहां बहुत कम लोग लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ हैं, जबकि ज्यादातर लोग इसका समर्थन करते हैं. इसके पीछे एक या इससे ज्यादा संगठन हो सकते हैं." जिन स्कूलों को निशाना बनाया गया, उनमें आठ स्कूल सरकारी थे जबकि चार स्कूल दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में अफगानिस्तान, चीन और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गैर लाभकारी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे थे.

दियामर के पुलिस अधीक्षक रॉय अजमल ने समाचार पत्र डॉन को बताया कि हमलावरों ने किताबों को भी जला दिया. यहां हर स्कूल में औसतन लगभग 200 से 300 लड़कियां रजिस्टर्ड हैं और क्षेत्र में लगभग 3,500 लड़कियां स्कूलों में रजिस्टर्ड हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा, "जिले में 2004 से 2011 के बीच भी ऐसे ही हमले हुए थे. गिलगिट-बाल्टिस्तान में साक्षरता दर बेहद कम है."

मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली एक संस्था की पिछले साल आई रिपोर्ट के अनुसार 2007 से 2015 के बीच पाकिस्तान में कुल 867 शिक्षण संस्थाओं पर हमले हुए, जिनमें 392 लोगों की मौत हो गई और 724 लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, देश में बार-बार शिक्षण संस्थानों पर हमले से शिक्षा, खासकर लड़कियों की शिक्षा को प्रभावित किया जा रहा है. पाकिस्तान में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा शिक्षकों, विद्यार्थियों खासकर छात्राओं पर हमले सामान्य हैं. यहां 2.3 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं.

तालिबानी आतंकवादियों ने लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के लिए 2012 में स्वात घाटी में नोबेल पुरस्कार विजेता और शिक्षा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को गोली मार दी थी.

Video: मास्टर स्ट्रोक: एंटीगुआ की नागरिकता के लिए मेहुल चौकसी को कैसे मिली क्लीन चिट ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget