एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला, पुलिस चौकी को बनाया गया निशाना

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में आंतकवादी हमला हुआ जिसमें एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया.

Pakistan Police Post Blast: पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला हुआ है. रविवार को पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में आंतकवादी हमला हुआ. हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है. पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज़ की जानकारी के मुताबिक,  पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान में टैंक के गुल इमाम इलाके में एक पुलिस चेक पोस्ट पर हमला किया.

हमले में जिस पुलिसकर्मी को चोट आई है उनका नाम वहीद गुल बताया जा रहा है. राहत कार्यों के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच चुकी है. शुरूआती जांच में हमले में इस्तेमाल हुए विस्फोटकों का पता नहीं लगाया जा सका है. 

मियांवली एयरबेस पर हुआ था हमला

शनिवार को सुबह-सुबह पंजाब प्रांत के मियांवाली एयरबेस पर भी कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा. हमलावरों ने एयरबेस में घुसने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था. एयरबेस में हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने 9 आतंकवादियों को मार गिराने की बात कही थी. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद ने ली थी. इस संगठन ने अब तक छह हमलों की जिम्मेदारी ली है. इस संगठन के बारे अब तक ज्यादा जानकारी नहीं है. कई जानकार तहरीक-ए-जिहाद को एक रहस्यमयी संगठन बताते हैं.  

आतंकी हमले में मारे गए 14 पाकिस्तानी सैनिक

शुक्रवार को पाकिस्तान के ग्वादर जिले में सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर हमला किया गया था, जिसके बाद 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. इस हमले को लेकर आईएसपीआर ने बयान जारी कर कहा कि सेना की दो गाड़ियां ओरमारा की तरफ जा रही थी, रास्ते में उनपर हमला हुआ और 14 जवान मारे गए. 

इस हमले के बाद बलूचिस्तान के सूचना मंत्री ने जॉन अचकजई ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बलूचिस्तान की शांति को खत्म करने की साजिश है. 

ये भी पढ़ें:

इजरायली विदेश मंत्री ने हमास प्रमुख को मारने की खाई कसम, गाजा नागरिकों से बोले- आप ढूंढ लेंगे तो जल्द खत्म होगी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget