एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन इमरान सरकार ने रोकी

समझौता एक्सप्रेस ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को रवाना होती है. भारत-पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच पाकिस्तान ने ट्रेन रोक दी है.

लाहौर: पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है. ट्रेन अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित रहेगी. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होती है. पाकिस्तान ने भारत को समझौता एक्सप्रेस रद्द करने की अधिकारिक सूचना भेजी है. रद्द करने की कोई वजह नहीं दी गई है.

इसकी वजह से अटारी स्टेशन पर 42 यात्री मौजूद हैं. इनमें 40 पाकिस्तानी नागरिक हैं और दो भारतीय. इन यात्रियों को अटारी से कैसे पाकिस्तान रवाना करना है इस पर फिलहाल विचार हो रहा है.

‘डॉन न्यूज टीवी’ ने रेल अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को अगला नोटिस जारी होने तक रोक दिया गया है. सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था. कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर अटक गई .

कर्नाटक BJP चीफ येदियुरप्पा बोले- पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद मोदी लहर, पार्टी की होगी जीत

समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है. इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी. पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था. इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget