एक्सप्लोरर

FATF Grey List: आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में बरकरार, निगरानी सूची में तुर्की का भी नाम

FATF Grey List: पाकिस्तान को एक बार फिर राहत नहीं मिली है. पाक FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा. वहीं मॉरीशस और बोत्सवाना FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर हो गया है.

FATF Grey List: दुनिया में आतंकवाद की आर्थिक रसद पर नकेल कसने वाली सर्वोच्च संस्था FATF की परीक्षा पास करने में पाकिस्तान एक बार फिर फेल हो गया. आतंकी सरगनाओं और खासकर यूएन लिस्ट में मौजूद आतंकियों पर ठोस कार्रवाई जैसे सवालों पर नाकामी के चलते FATF ने पाकिस्तान को अतिरिक्त निगरानी वाली ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला लिया है. बड़ी बात यह है कि कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की को भी निगरानी सूची में डाल दिया गया है.

पेरिस में हुई FATF की प्लेनेरी बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुआ संगठन के अध्यक्ष मार्कस प्लेयर ने कहा कि पाकिस्तान को 2018 और 2021 में तय एक्शन प्लान के 34 बिंदुओं पर आंका गया. पाकिस्तान ने 2018 के एक्शन प्लान में तय 27 में से 26 पर प्रगति दिखाई है. लेकिन जिस एक बिंदु पर उसे अभी भी ठोस कार्रवाई के सबूत देना हैं उसमें यूएन लिस्ट में मौजूद आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई और उनकी आर्थिक रसद रोकने के प्रमाण दिखाना बाकी है. इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मुद्दे पर तय कुछ कार्य बिंदुओं पर भी कदम अभी उठाना है.

एफएटीएफ प्रमुख ने पाकिस्तान की तरफ से उठ रहे उन सवालों का भी जवाब दिया जिनमें इन फैसलों के पीछे राजनीति को लेकर उंगलियां उठाई जा रही थी. प्लेयर ने कहा कि FATF एक तकनीकी संगठन है जो निर्धारित पहलुओं के आधार पर आकलन करता है. पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट में बरकरार रखने का फैसला सर्व सम्मति से ही लिया गया है. हालांकि एफएटीएफ पाकिस्तान को प्रोत्साहित करता है कि वो सभी बिंदुओं पर प्रगति दर्ज करे. 

क्या हैं मायने?

ध्यान रहे कि पाकिस्तान 2018 से FATF की उस ग्रे लिस्ट में है जहां किसी भी देश के आर्थिक तंत्र को टेरर फाइनेंसिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर आकलन के बाद अपने सुधार का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है. ऐसा न करने पर उसके लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय तंत्र से सुविधाएं हासिल करना मुश्किल होता है.

पाकिस्तान ने जून 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की आर्थिक रसद के खिलाफ ठोस कार्रवाई के सुधार लागू करने का उच्च स्तरीय वादा FATF को दिया था. हालांकि 2018 की कार्य योजना में पाकिस्तान जहां अब भी यूएन लिस्ट में मौजूद हाफिज सईद, मसूद अजहर जैसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के सबूत दिखाने में फेल हुआ है. वहीं 2019 में एशिया प्रशांत समूह ने आकलन कर पाकिस्तान से जून 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कुछ और सुधारों पर भी कार्रवाई दिखाने को कहा था. 

इनके तहत पाकिस्तान को जहां आतंकवाद के फाइनेंसिंग नेटवर्क को रोकने के लिए जरूरी कानूनी सुधार करने की जरूरत जताई गई है. वही जांच और कार्रवाई के आधार पर यूनए प्रतिबंध सूची में नए आतंकियों को नाम जोड़ने के प्रस्तावों की भी अपेक्षा जताई गई है. इसके अलावा भारत पाकिस्तान को चिह्नित गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार और पेशों पर अधिक निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया है. 

जाहिर तौर पर FATF की ग्रे-लिस्ट में बीते तीन सालों से बरकरार मौजूदगी पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें बढ़ा रही है. इसका असर पाकिस्तान में बढ़ती कमर तोड़ महंगाई के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पैसे हासिल करने में आ रही मुश्किलों की शक्ल में नजर आ रहा है. 

Infrastructure on LAC: चीन से तनातनी के बीच एलएसी पर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में जुटा भारत, जानें कितने बदल गए हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget