एक्सप्लोरर

भारत के साथ संबंध सुधारना चाहता हूं लेकिन....Pakistan के पीएम Imran Khan का बड़ा बयान

अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के बाद की स्थिति पर इमरान खान ने कहा कि अमेरिका ने अफगान लोगों के इतिहास से सीखा नहीं और स्थिति मानवीय संकट की ओर बढ़ सकती है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद भारत (India) के साथ संबंधों को सामान्य बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. ‘चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ फुडान यूनिवर्सिटी’ की सलाहकार समिति के निदेशक डॉ. एरिक ली को दिए एक इंटरव्यू में खान ने कहा कि बहरहाल, दोनों देशों के बीच कश्मीर विवाद एक बड़ा मसला है.  यह बातचीत तीन से छह फरवरी तक उनकी चीन की यात्रा के दौरान लिए गए इंटरव्यू का अंश है. सरकारी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) ने गुरुवार को इसे जारी किया.

भारत ने हमेशा कहा जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग
भारत ने पाकिस्तान को बार बार कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा. भारत ने यह भी कहा है कि पड़ोसी देश को हकीकत स्वीकार करना चाहिए और भारत विरोधी दुष्प्रचार बंद कर देना चाहिए.  भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस्लामाबाद के साथ ऐसे माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है जिसमें आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा न हो. भारत ने कहा है कि आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाना पाकिस्तान पर निर्भर है.

सीपेक और ग्वादर पर कही ये बात
खान ने कहा, ‘‘सीपेक और ग्वादर बंदरगाह को लेकर संदेह का कोई मतलब नहीं है...हम अन्य देशों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल पाकिस्तान और चीन बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होंगी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गरीबी उन्मूलन और समृद्धि लाने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि भारत ने सीपेक को लेकर चीन के समक्ष विरोध जताया है क्योंकि यह परियोजना कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से से होकर गुजरती है.

शिनजियांग प्रांत के सवाल दिया ये जवाब

चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में उइगर के नरसंहार पर अमेरिका और यूरोप के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि प्रांत की उनकी यात्रा के बीच चीन में पाकिस्तान के राजदूत से मिली खबरें ‘‘पूरी तरह अलग’’ हैं.  चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है. उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में चीन के साथ संबंध निरंतर रहे हैं, चाहे कोई भी सरकार सत्ता में रही हो. अमेरिका और चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाने के एक सवाल पर प्रधानमंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान 70 के दशक में दोनों प्रतिद्वंद्वियों को साथ लाने में निभाई गयी अपनी भूमिका को दोहराना चाहेगा.

अमेरिका ने अफगान लोगों के इतिहास से नहीं सीखा
अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के बाद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगान लोगों के इतिहास से सीखा नहीं और स्थिति मानवीय संकट की ओर बढ़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास कोई स्पष्ट उद्देश्य न हो कि आपने देश पर हमला क्यों किया तो यह नाकामी है.’’ खान ने कहा कि तालिबान सरकार को सबक सिखाने की कोशिश में वर्षों तक लगे रहने के कारण अफगानिस्तान में एक बड़ा मानवीय संकट पैदा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 

Quad Meet: इशारों ही इशारों में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को चेतावनी, किम जोंग उन को भी विदेश मंत्रियों की खरी-खरी

QUAD Foreign Ministers Meeting: क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म, कोरोना वैक्सीन को लेकर हुआ ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget