एक्सप्लोरर

Pakistan IMF Deal: कुछ घंटों में हो जाएगा फैसला, कंगाल होगा पाकिस्तान या मिलेगी IMF से कर्ज

Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. आलम ये है कि उसे IMF से लोन नहीं मिला तो ये देश कभी भी डिफ़ॉल्ट हो सकता है.

Pakistan Economy: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आर्थिक हालात काफी खराब हो चुके हैं. पाकिस्तान पर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि आज का दिन (30 जून) पाकिस्तान के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. दरअसल, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से मिलने वाली उम्मीदें आज खत्म भी हो सकती हैं. या फिर पाकिस्तान को मुसीबत में एक बार फिर आईएमएफ से मदद मिल सकती है. खैर, जो भी होना होगा, उसके लिए आज का ही दिन आखिरी है.

दरअसल, 30 जून को पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच समझौते की मियाद खत्म होने जा रही है. पाकिस्तान, आईएमएफ से 6 अरब डॉलर के बेलआउट का इंतजार कर रहा है. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह रकम बेहद जरुरी है. गौरतलब है कि आईएमएफ ने तीन जुलाई 2019 को पाकिस्‍तान के लिए 21वें ऋण की मंजूरी दी थी. लेकिन यह मदद अभी तक पाकिस्तान को नहीं मिल पाया है. शहबाज शरीफ की सरकार अभी तक आईएमएफ से गुहार लगाने के साथ धमकी देने तक, सारे पैतरे आजमा चुकी है. बता दें कि दिसंबर में  पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच चर्चा तब रुक गई जब वैश्विक वित्तीय संस्थान ने बेलआउट से 1.1 अरब डॉलर की महत्वपूर्ण किश्त जारी करने में देरी कर दी. तब से यह मामला यही अटका पड़ा है. 

पाकिस्तान के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण 

ऐसे में आज का दिन पाकिस्तान के भविष्य के लिए बहुत कुछ तय करेगा. अगले कुछ घंटे में तय हो जाएगा कि पाकिस्तान किस दिशा में बढ़ता है. यह मुल्‍क कंगाल होगा या फिर आईएमएफ उस पर तरस खाएगा, यह जानने के लिए आज का दिन बेहद बेहद महत्वपूर्ण है. आईएमएफ के अधिकारी नाथन पोर्टर ने कहा, है कि 'नया स्टैंडबाय समझौता पाकिस्तान के 2019 विस्तारित फंड सुविधा-समर्थित कार्यक्रम पर आधारित है जो जून के अंत में खत्‍म हो रहा है.'

इस बात पर मतभेद 

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को आईएमएफ की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से बात की, जहां उन्होंने लोन के जल्द बेलआउट का अनुरोध किया.  यह बात पेरिस में एक वैश्विक वित्त बैठक के इतर दोनों की मुलाकात के लगभग एक सप्ताह बाद हुई. इससे पहले वैश्विक संस्थान का दावा था कि पाकिस्तान बेलआउट के शर्तों का पालन नहीं किया है. वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसने शर्तों का पूरी तरह से पालन किया है.

ये भी पढ़ें: PoK के शख्स का पाक की खराब आर्थिक स्थिति पर फूटा गुस्सा, कहा- यहां बिरयानी भी तब मिलती है जब कोई मर जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget