एक्सप्लोरर

भारत से व्यापारिक संबंध शुरू करने के फैसले पर पाकिस्तान सरकार ने लिया यू-टर्न

पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री शेख रशीद ने कहा कि जब तक जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 दोबारा बहाल नहीं की जाती है तब तक भारत से चीनी और कपास के आयात पर रोक रहेगी.

पाकिस्तान ने भारत के साथ सीमित व्यापार शुरू करने के अपने कदम पर गुरुवार को यू-टर्न ले लिया है. प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान कैबिनेट ने सरकारी पैनल के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें पड़ोसी देश भारत से कपास और सूती धागे के आयात की इजाजत दी थी. पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाला से बताया था कि बुधवार को कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (इकॉनोमिक कोर्डिनेशन कमेटी) ने कीमतों को नियंत्रण में रखने और कमी के संकट के चलते दो वस्तुओं के आयात की इजाजत दी है.

इधर, पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री शेख रशीद ने इमरान कैबिनेट के ताजा फैसले को लेकर कहा कि जब तक भारत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल नहीं करती है तब तक भारत से चीनी और कपास के आयात पर रोक रहेगी.

पाकिस्तान कैबिनेट की तरफ से यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमीं बर्फ अब पिघलने लगी है. पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पाकिस्तान डे पर पीएम इमरान खान को पत्र भेजकर बधाई दी गई थी. उसके बाद इमरान खान  ने प्रधानमंत्री मोदी को जवाब पत्र लिखते हुए दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों की वकालत की थी.

इमरान खान ने पीएम मोदी के पत्र के जवाब में लिखा था- "हमें यह विश्वास है कि दक्षिण एशिया में लंबे समय तक शांति और स्थायित्व भारत-पाकिस्तान के बीच संभी मुद्दों को सुलझाए जाने खासकर जम्मू कश्मीर विवाद पर निर्भर करता है. साकारात्मक और नतीजापूर्ण बातचीत के लिए सौहार्द वातावरण का बनाया जाना जरूरी है." उन्होंने इसमें आगे कहा कि वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई को लेकर भारतीय जनता को शुभकामनाएं देना चाहते हैं.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान को भेजे बधाई संदेश में कहा था कि भारत पाकिस्तान की आवाम के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है और इसके लिए आतंक शत्रुता मुक्त वातावरण अत्यंत ज़रूरी है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपन पत्र में कोरोना वायरस से लड़ाई का भी ज़िक्र करते हुए इमरान खान और पाकिस्तान की आवाम को शुभकामनाएं दी थी.

ये भी पढ़ें: 'पाक चाहता है बेहतर रिश्ता...' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिया PM मोदी के खत का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक, डेटा एन्क्रिप्ट कर मांगी बिटकॉइन में फिरौती
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget