एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का सर्जिकल स्ट्राइक से एक बार फिर इनकार, कहा- यह भारतीय कल्पना की उड़ान

पाकिस्तान ने एक बार फिर 2016 में भारत के द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को कल्पना बताया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि ऐसा कुछ भी हुआ नहीं था और यह सिर्फ भारतीय कल्पना की उड़ान है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक को ‘भारतीय कल्पना की उड़ान’ करार देकर खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था. भारतीय सेना ने 26 सितंबर, 2016 को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लॉन्च पैडों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसे हमलों से इनकार किया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल से उनके साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नये साल के मौके पर एक साक्षात्कार में सर्जिकल स्ट्राइक का किये गये उल्लेख के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था. यह भारतीय कल्पना की उड़ान भर है. खुद भारतीय मीडिया भी अपनी सरकार के दावे पर संदेह कर रहा है. ’’

मंगलवार को एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा था कि यह सोचना बड़ी भूल होगी कि बस ‘एक लड़ाई’ से पाकिस्तान अपना तौर तरीके बदलेगा. उनका इशारा 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की ओर था. जब फैजल से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यदि भारत वार्ता से संकोच करता है तो हम कुछ खास नहीं कर सकते. दोनों को ही आगे आना होगा. इस मामले पर हमारा रुख स्पष्ट है.’’

भारत ने भी पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकता. भारत-पाकिस्तान संबंध को ‘मुश्किल और जटिल’ करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सरकार जल्द तारीख तय करने की मांग करेगी 6 बार बजी फोन की घंटी और गायब हो गए बैंक खाते से 1 करोड़ 86 लाख रुपए देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ
पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं "झोउ होंग्जू"?
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget