एक्सप्लोरर

Suleman Dawood: टाइटैनिक देखने जाते वक्त रूबिक क्यूब साथ लेकर गया था सुलेमान दाऊद, समंदर में बनाना चाहता था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Missing Titanic Submarine: सुलेमान दाऊद की मां ने हादसे के बाद बताया है कि पहले भी टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा रद्द कर दी गई.

Titanic Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी विस्फोट के कारण नष्ट हो चुकी है. पनडुब्बी में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी मूल के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद भी शामिल थे. इस घटना के बाद पीड़ितों का परिवार सदमे में है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुलेमान दाऊद अपनी यात्रा के दौरान विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपने रूबिक क्यूब को अपने साथ ले गया था. 

बीबीसी से बातचीत के दौरान सुलेमान दाऊद की मां ने बताया कि वह रूबिक क्यूब को सॉल्व करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाना चाहता था. इसके लिए उसने आवेदन भी किया था. वह रूबिक क्यूब को रिकॉर्ड समय में सॉल्व करने के लिए वर्षों से तैयारी में लगा हुआ था. इस रिकॉर्ड को वह अपनी टाइटैनिक यात्रा के दौरान पूरा करना चाहता था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा दाऊद अपने बेटे के यादगार लम्हों को कैद करने के लिए अपने साथ एक कैमरा भी ले गए थे. 

पनडुब्बी के संपर्क टूटा तब जहाज पर थी सुलेमान दाऊद मां 

सुलेमान दाऊद मां क्रिस्टीन दाऊद ने बताया कि जब उन्हें टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी के संपर्क टूटने के बारे में पता चला, तब वह अपनी बेटी के साथ सबमर्सिबल के सहायक जहाज पोलर प्रिंस पर थीं. गौरतलब है कि हादसे का शिकार पनडुब्बी समंदर के अंदर जाने के करीब पौने दो घंटे बाद ही लापता हो गया. तब से ही लापता पनडुब्बी को लेकर खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन घंटों मश्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी. 

मां का भी था टाइटैनिक देखने जाने का प्लान 

सुलेमान दाऊद की मां ने कहा कि इससे पहले कहा कि पहले भी टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा रद्द कर दी गई. क्रिस्टीन ने बताया कि इस यात्रा पर जाने का उनका भी प्लान था लेकिन उनका मन आखिर में बदल गया. 

गौरतलब है कि हादसे की शिकार हुई सबमरीन में पांच लोग सवार थे. जिसमें सबमरीन को बनाने वाली कंपनी ओशीन गेट के CEO स्टॉकटॉन रश, फ्रांस के मैरिटाइम एक्सपर्ट पॉल हेनरी नार्गिओलेट, दुबई बेस्ड ब्रिटिश बिजनेसमैन हैमिश हार्डिंग, पाकिस्तानी- ब्रिटिश बिजनेसमैन शहजादा दाऊद और उनके 19 साल के बेटे सुलेमान. इन सभी की मौत के बाद इनका परिवार सदमे में है. 

ये भी पढ़ें: Russian Coup: रूस में पहले भी हुई हैं तख्ता-पलट की कोशिशें, जानिए उन देशों को जहां गिरा दी गईं सरकारें, 'फौज' ने हथिया ली सत्‍ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget