एक्सप्लोरर

OLX ग्लोबल स्तर पर 15 प्रतिशत स्टाफ की करेगा छंटनी, 1500 कर्मचारियों पर पड़ेगा असर, भारत में क्या होगा हाल?

OLX to Layoff: ओएलएक्स कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि 'हमें अपने मूल्यवान योगदानकर्ताओं से अलग होने का खेद है. लेकिन अपनी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ऐसा करना जरूरी है.'

OLX to Layoff 15 per cent of its Workforce Globally: वैश्विक आर्थिक संकट की आहट के बीच एक और मल्टी नेशनल कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, डच ऑनलाइन मार्केटप्लेस OLX अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में करीब 15 प्रतिशत यानी लगभग 1500 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाएगी.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने छंटनी से संबंधित खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि “OLX अपने वैश्विक कार्यबल को 15% तक कम कर रहा है, जो सभी देशों के कर्मचारियों, व्यावसायिक इकाइयों और कार्य को प्रभावित करेगा. बदलती व्यापक आर्थिक स्थितियों की वजह से हम लागत कम करने के लिए जरूरी उपाय कर रहे हैं."

भारत में इंजीनियरिंग और ऑपरेशनल टीम पर सबसे ज्यादा खतरा

कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि “यह अफसोस की बात है कि हम अपने वर्कफोर्स के आकार को कम कर रहे हैं. हमें अपने मूल्यवान योगदानकर्ताओं से अलग होने का खेद है. लेकिन, अपनी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ऐसा करना जरूरी है.” हालांकि इस छंटनी की वजह से भारत में कितने कर्मचारी निकाले जाएंगे, इसे लेकर कोई सटीक डेटा सामने नहीं आया है, लेकिन चर्चा है कि इस छंटनी से सबसे ज्यादा प्रभावित इंजीनियरिंग और ऑपरेशनल टीम होगी. 

2006 में कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर शुरू किया था संचालन 

बता दें कि ओएलएक्स ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना संचालन शुरू किया था. उसके वैश्विक स्तर पर 20 से अधिक ब्रांड हैं. कंपनी अपने मार्केटप्लेस पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और ऑटोमोबाइल सहित अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट की खरीद और बिक्री की सुविधा देती है.

ये कंपनियां भी कर चुकी हैं बड़े स्तर पर छंटनी

इस छंटनी की घोषणा के साथ ही OLX अब अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजन (Amazon), मेटा, SAP और फिलिप्स जैसी बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने हाल के दिनों में हजारों लोगों को काम से निकाला है. हर कंपनी ने छंटनी के पीछे आर्थिक संकट को ही जिम्मेदार बताया है.

ये भी पढ़ें

Boeing-747: अलविदा कहने जा रही है आसमान की रानी, जानें इस विमान में क्या था खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget