एक्सप्लोरर

20 दिन बाद लोगों के बीच पहुंचा तानाशाह किम जोंग, फैक्ट्री का किया उद्घाटन

किम जोंग उन को लेकर दुनियाभर में चल रही अटकलों के बीच उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन देश दक्षिण कोरिया लगातार कह रहा था कि वह जिंदा हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है. अब दक्षिण कोरिया न्यूज एजेंसी ने उनके जिंदा होने का दावा कर दिया है.

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बीमार होने और मौत होने जैसी खबरों के बीच लोगों के सामने आ गए हैं. किम पूरे 20 दिन बाद सार्वजनिक रूप से जनता के सामने आए. उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कहा, किम जोंग शुक्रवार को लोगों के बीच पहुंचे और उसने बातचीत भी की. किम ने एक खाद बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया और फीता काटा. इस दौरान किम की बहन किम यो जोंग भी उनके साथ मौजूद थीं. इससे पहले किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को राज्य मीडिया पर सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देखा गया था. किम के स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगना एक कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति के बाद शुरू हुईं. ये समारोह उनके दिवंगत दादा और राष्ट्र के संस्थापक कहे जाने वोल किम इल-सुंग की 108 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ था. पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट के बाद इस बारे में अटकलें बढ़ गईं, जिसमें एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए कहा था कि वॉशिंगटन ने खुफिया जानकारी में पाया कि किम जोंग-उन एक सर्जरी के बाद 'गंभीर खतरे' में थे. लेकिन, उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया संस्थान जैसे कि मुख्य रोडोंग सिनमुन अखबार और आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने किम जोंग-उन को राजनयिक पत्र भेजने और सम्मानित नागरिकों को उपहार देने जैसी नियमित खबरें प्रसारित की हैं. दक्षिण कोरिया ने किया था तमाम अटकलों को खारिज उत्तर कोरिया के सबसे बड़े दुश्मन देश दक्षिण कोरिया किम जोंग को लेकर तमाम अटकलों को लगातार खारिज करता आ रहा है. दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि इस बारे में कुछ असामान्य संकेत नहीं है कि उत्तर के नेता के साथ कुछ गलत हो सकता है. उनका मानना था कि किम जोंग वेन्सन के पूर्वी तट क्षेत्र में रह रहे हैं. 2014 में भी जोंग हुए थे गायब किम जोंग-उन का जनता की नजरों से ओझल होना दुर्लभ नहीं है. सार्वजनिक दृश्य से उनकी सबसे लंबी अनुपस्थिति सितंबर 2014 में थी, जब वह एक 40 दिनों के लिए गायब हो गए और बाद में वे जब आए तो लंगड़ा कर चल रहे थे. सियोल की खुफिया एजेंसी ने बाद में कहा कि उनके टखने से एक गांठ निकाली गई थी. ये भी पढ़ें- World Corona Update: 212 देशों में अबतर 34 लाख लोग संक्रमित, 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget