एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत गंभीर, जिंदगी और मौत से जंग जारी- मीडिया रिपोर्ट्स

जानकारी के मुताबिक किम के ब्रेन डेड होने की खबरें भी आ रही हैं लेकिन इन पर भरोसा करना काफी मुश्किल है. किम जोंग की उम्र अभी 36 साल है लेकिन उनकी तबियत को लेकर काफी वक्त से तमाम अटकलें लगाई जाती रही हैं.

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हैं और मौत से जंग लड़ रहे हैं. खबरों के मुताबिक एक सर्जरी के बाद उनकी हालत काफी खराब है. उनका कार्डियोवस्कलर के कारण इलाज जारी थी लेकिन उनकी स्थिति खराब होने पर सर्जरी की गई थी. फिलहाल ये माना जा रहा है कि उनका बचना काफी मुश्किल है.

अमेरिकी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई महीनों से किम जोंग की तबियत खराब चल रही थी. दरअसल उन्हें ना केवल मोटापे की बीमारी है बल्कि वो धूम्रपान भी बहुत ज्यादा करते रहे हैं.

11 अप्रैल को उन्हें आखिरी बार देखा गया था. यही नहीं 15 अप्रैल को वो अपने दादा के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी दिखाई नहीं दिए थे.

ठीक होने के बाद बोला इटली का नागरिक- जो प्यार केरल से मिला, कभी नहीं भूल पाऊंगा

जानकारी के मुताबिक किम के ब्रेन डेड होने की खबरें भी आ रही हैं लेकिन इन पर भरोसा करना काफी मुश्किल है क्योंकि उत्तर कोरिया के लोग उन्हें काफी मानते हैं और इसी वजह से किम से जुड़ी सूचनाएं बाहर आना काफी कठिन होता है.

फिलहाल इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है इसलिए इस पर दावा करना काफी जल्दबाजी होगा.

ऐसी जानकारी भी है कि कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में उनकी दिल की सर्जरी हुई है. पिछले हफ्ते ही उत्तर कोरिया ने अपने संस्थापक किम इल सुंग की जयंती मनाई थी और किम जोंग इस उत्सव में नहीं दिखे थे.

नागपुर पुलिस ने शेल्टर होम में बनाया ओपन थिएटर, लोगों को दिखाई- 'तानाजी'

तभी से कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. दरअसल इस दिन उत्तर कोरिया में बड़ा जश्न होता है और सार्वजनिक अवकाश रहता है.

किम जोंग की उम्र अभी 36 साल है लेकिन उनकी तबियत को लेकर काफी वक्त से तमाम अटकलें लगाई जाती रही हैं. इन अटकलों को पश्चिमी मीडिया का दुष्प्रचार बताया जाता है लेकिन इस बार मामला वाकई काफी गंभीर लग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget