एक्सप्लोरर

UNSC: उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर भारत की दो टूक, कहा- शांति और सुरक्षा के लिए खतरा

North Korea Missile Launch: भारत ने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की कड़ी निंदा की है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सुरक्षा परिषद से इस मोर्चे पर एकजुट होने का आह्वान किया.

North Korea Missile Launch: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में उत्तर कोरिया (North Korea) के हालिया मिसाइल लॉन्चिंग की कड़ी निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि हाल ही में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) की ओर लॉन्च की गई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) क्षेत्र और आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करती है.

भारत के अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में 14 देशों ने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्चिंग की निंदा की है. UNSC ने उत्तर कोरिया में मिसाइल लॉन्चिंग के बाद एक महीने में दूसरी बार बैठक की है. भारत ने फिर से इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. साथ ही भारत ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने की अपनी मांग को एक बार फिर से दोहराया है.

भारत ने यूएनएससी की बैठक में जोर देते हुए कहा कि सामूहिक हित के लिए जरूरी है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता दी जाये. यूएनएससी की बैठक में, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और भारत शुक्रवार को उत्तर कोरिया के दूसरी मिसाइल लॉन्च की कड़ी निंदा करने वाले 14 देशों में शामिल था.

भारत ने उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्चिंग की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज ने परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकी के प्रसार पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पिछले महीने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च के बाद हम इस मुद्दे को लेकर दूसरी बार मिल रहे हैं. भारत डीपीआरके के आईसीबीएम लॉन्च की निंदा करता है. उत्तर कोरिया की कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है. उत्तर कोरिया की ये कार्रवाई शांति और सुरक्षा को प्रभावित करने वाली है. उन्होंने जोर देकर कहा कि परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकियों का प्रसार चिंता का विषय है, क्योंकि उनका भारत सहित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सुरक्षा परिषद इस मोर्चे पर एकजुट हो सकते हैं. 

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बढ़ तनाव

नॉर्थ कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) परीक्षण ने संयुक्त राज्य अमेरिका (US) और उसके सहयोगियों के साथ राष्ट्रों के बीच फिर से तनाव पैदा कर दिया है. दरअसल, अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते इस तनाव की मुख्य वजह आईसीबीएम मिसाइल है, जिसे 3 नवंबर को लॉन्च किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, ये मिसाइल कई हथियार ले जाने में सक्षम है और लगभग 15000 किमी की दूरी तक मार कर सकता है. इस मिसाइल की पहुंच अमेरिका तक है. इसलिए इस मिसाइल लॉन्चिंग ने अमेरिका की नींद उड़ा रखी है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Live In Relationship: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े को हाईकोर्ट से राहत, कहा- इसे कानूनी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
ईरान को लेकर भारत का बड़ा फैसला, अचानक बदल दिया राजदूत
ईरान को लेकर भारत का बड़ा फैसला, अचानक बदल दिया राजदूत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

Embed widget