एक्सप्लोरर

North Korea: अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्धाभ्यास के बीच किम-जोंग-उन ने फिर दागी मिसाइल

North Korea Fires Missile: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होने से एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था.

North Korea: उत्तर कोरिया ने रविवार को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र में प्रक्षेपण किया. इसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में अपनी परीक्षण गतिविधियों को तेज कर दिया है. सियोल की सेना ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में उत्तर कोरिया का चौथा बल प्रदर्शन है. 

इस घटना को लेकर दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र से छोड़ी गई मिसाइल देश के पूर्वी तट के जलक्षेत्र में गिरी. मिसाइल ने 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी तय की. कहा गया कि दक्षिण कोरिया की सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है और वह अमेरिका के साथ निकट समन्वय बनाए हुए हैं. इससे पहले, जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी दावा करते हुए कहा कि रविवार सुबह उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध मिसाइल दागी. 

सैन्य अभ्यास को हमले की तरह देखता है उत्तर कोरिया 

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया इससे पहले भी कई बार प्रतिक्रिया दे चुका है. इस तरह के सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया हमले की तयारी के रूप में देखता है. उत्तर कोरिया का कहना है कि यह सैन्य अभ्यास दहशत फैलाने का प्रयास है, हमें उकसाने के लिए इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं. 

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने क्या कहा 

हालांकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उनका सैन्य अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का है. गौरतलब है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होने से एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था.

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल अभी जापान दौरे पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फ‍ुमियो किशिदा से मुलाकात की. पिछले 12 साल में यह पहला मौका था जब दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात की. दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद से ही तनाव है. ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले गए. 

ये भी पढ़ें: Nithyananda's KAILASA: 'कहां है कैलासा... कैसा है उसका पासपोर्ट?, नित्यानंद ने अपने काल्पनिक देश पर खुद दिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget