एक्सप्लोरर

North Korea: जासूसी सैटेलाइट बना रहा उत्तर कोरिया, अप्रैल 2023 तक हो जाएगा तैयार, खुद किया स्वीकार

Spy Satellite: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर जापान और दक्षिण कोरिया को टेंशन में डाल दिया है.

North Korea Confirms Develop Spy Satellite: उत्तर कोरिया का तानाशाह शासक किम जोंग उन किसी की नहीं सुनता है. अमेरिका की कड़ी हिदायत के बाद भी उत्तर कोरिया लगातार बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है. अब वह जासूसी सैटेलाइट को विकसित करने पर काम कर रहा है. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया केसीएनए ने खुद इस बात की जानकारी दी है. 

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने कहा, "देश ने जासूसी सैटेलाइट के विकास के लिए रविवार (18 दिसंबर) को एक महत्वपूर्ण और अंतिम चरण का परीक्षण किया. यह मिशन अप्रैल 2023 तक पूरा करने की कोशिश है." इससे एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया और जापान ने उत्तर कोरिया पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण करने का आरोप लगाया था. 

नकली सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग हुई

उत्तर कोरिया के सरकारी चैनल केसीएनए ने कहा, "यह परीक्षण टोंगचांग-री के उत्तर-पश्चिमी शहर सोहे उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में किया गया. इसका उद्देश्य देश की सैटेलाइट इमेजिंग, डेटा ट्रांसमिशन और ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम की क्षमता की समीक्षा करना था." इस टेस्ट में एक मिसाइल को कृत्रिम उपग्रह ले जाने वाले कैरियर (वाहन) के तौर पर दागा गया. मॉक (नकली) सैटेलाइट को 500 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया गया.

आगे भी इस तरह के परीक्षण की कही बात

केसीएनए ने जापान और दक्षिण कोरिया के आरोपों के जवाब में कहा, 'टोंगचांग-री के उत्तर-पश्चिमी शहर में सोहे उपग्रह लॉन्चिंग स्टेशन पर किए गए इन परीक्षण के पीछे हमारा उद्देश्य उपग्रह इमेजिंग डेटा ट्रांसमिशन और ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम की देश की क्षमता की समीक्षा करना था. इसमें हम काफी हद तक सफल रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे.'

सातवें परमाणु परीक्षण के करीब

दक्षिण कोरिया का कहना है कि हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने मिसाइल लॉन्च और सैन्य अभ्यास में तेजी की है. सियोल और वॉशिंगटन के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने देश का सातवां परमाणु परीक्षण करने के करीब हैं. इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. यह पूर्वी सागर में जापान की समुद्री सीमा के अंदर गिरी है.

इस साल कई मिसाइलों का परीक्षण किया

बता दें उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइलों का परीक्षण किया है. इसमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) भी शामिल हैं. उत्तर कोरिया, अमेरिका तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण कर रहा है. उसने इस साल की शुरुआत से दर्जनों मिसाइल परीक्षण किए हैं. कुछ मौकों पर एक बार में कई मिसाइलें दागी हैं. पिछले महीने, उत्तर कोरिया ने कम दूरी की 20 से ज्यादा मिसाइलें लॉन्च कीं. 

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: युद्ध जीतने के लिए पुतिन का नया जुगाड़, अब हथियार से नहीं, संगीत से दुश्मनों को हराएगी रूसी सेना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी टैक्स पर क्या कहा?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी टैक्स पर क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगा युद्ध? IRGC ने कर दिया होर्मुज को बंद करने का ऐलान, अमेरिका बोला- 'ईरान का...'
मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगा युद्ध? IRGC ने किया होर्मुज को बंद करने का ऐलान, US बोला- 'ईरान का...'
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान का बड़ा फैसला, भारत नहीं पहले विदेश दौरे पर जाएंगे चीन, क्यों किया ऐसा?
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान का बड़ा फैसला, भारत नहीं पहले विदेश दौरे पर जाएंगे चीन, क्यों किया ऐसा?
21 जून को ईरान- US के बीच स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में बातचीत, कतर- पाकिस्तान करेंगे मध्यस्थता
21 जून को ईरान- US के बीच स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में बातचीत, कतर- पाक करेंगे मध्यस्थता

वीडियोज

Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज
फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज
CM भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया योग, बोले- PM मोदी के प्रयास ने इसे सीमाओं के पार पहुंचाया
CM भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया योग, बोले- PM मोदी के प्रयास ने इसे सीमाओं के पार पहुंचाया
विराट-गिल को पछाड़ नंबर-1 बने यशस्वी जायसवाल, शतकों का बनाया नया महारिकॉर्ड
विराट-गिल को पछाड़ नंबर-1 बने यशस्वी जायसवाल, शतकों का बनाया नया महारिकॉर्ड
Father's Day 2026: 'पिकू' से 'अंग्रेजी मीडियम' देखें पिता और बच्चों के रिश्तों पर बनीं ये शानदार फिल्मे, ओटीटी पर करें एंजॉय
फादर्स डे स्पेशल: 'पिकू' से 'अंग्रेजी मीडियम' देखें पिता और बच्चों के रिश्तों पर बनीं ये शानदार फिल्मे, ओटीटी पर करें एंजॉय
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
आपदा में अवसर, कोलकाता की बाढ़ में शख्स बना टैक्सी, लोगों को कंधे पर बैठा पार कराई सड़क- वीडियो वायरल
आपदा में अवसर, कोलकाता की बाढ़ में शख्स बना टैक्सी, लोगों को कंधे पर बैठा पार कराई सड़क
Face Mask Side Effect: चेहरे पर लगाया नकली फेस मास्क तो लग जाएगी लंका, जानिए इनसे क्या-क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स?
चेहरे पर लगाया नकली फेस मास्क तो लग जाएगी लंका, जानिए इनसे क्या-क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स?
Embed widget