एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल टेस्टिंग पर भड़का अमेरिका और जापान, तीन सीनियर अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

Ballistic Missile Testing: अमेरिका और जापान का कहना है कि यह कार्रवाई डीपीआरके की उसके गैरकानूनी डब्लूएमडी और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए बहुपक्षीय कोशिश है.

New Sanctions On North Korea: संयुक्त राज्य अमेरिका (America) और जापान (Japan) ने प्योंगयांग के नए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के जवाब में उत्तर कोरिया (North Korea) पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है. बाइडेन प्रशासन ने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों से जुड़े तीन सीनियर अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने जान इल हो, यू जिन और किम सु गिल पर उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्टिंग का समर्थन करने पर उनपर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है. इसके अलावा जापान ने भी परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम के वैश्विक नियमों का हवाला देते हुए उत्तर कोरिया की तीन संस्थाओं और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.  

अमेरिकी वित्त विभाग ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति कंट्रोल दफ्तर ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को वर्कर्स ऑफ कोरिया के अधिकारियों पर प्रतिबंध को मंजूरी दी है. इन तीनों अधिकारियों पर प्रतिबंध उत्तर कोरिया के 18 नवबंर को आईसीबीएम परीक्षण के बाद लगाया गया है. अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने सामूहिक विनाश के हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए समर्थन प्रदान किया था. 

प्रतिबंद्ध पर क्या बोला अमेरिका और जापान

अमेरिका और जापान दोनों देशों का कहना है कि यह कार्रवाई डीपीआरके की उसके गैरकानूनी डब्लूएमडी और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए बहुपक्षीय कोशिश है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं. आतंकवाद और वित्तीय खुफिया विभाग के अवर सचिव ब्रायन ई. नेल्सन ने कहा कि वो डीपीआरके के गैरकानूनी डब्ल्यूएमडी और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के खिलाफ दक्षिण कोरिया और जापान के साथ गहरे त्रिपक्षीय समन्वय में कार्रवाई कर रहा है.

नेल्सन ने कहा कि सभी देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता हैं. इसका मकसद डीपीआरके की टेक्नॉलोजी, मटिरियल, और रेवन्यू को हासिल करने से रोकना है, जिसकी प्योंगगांग को अपनी प्रतिबंधित डब्ल्यूएमडी और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को विकसित करने की जरूरत है.  

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत से दर्जनों मिसाइल परीक्षण लॉन्च किए हैं, कुछ मौकों पर एक बार में कई मिसाइलें दागी हैं. पिछले महीने, उत्तर कोरिया ने कम दूरी की 20 से ज्यादा मिसाइलें लॉन्च कीं. प्योंगयांग ने कहा कि उसके मिसाइल परीक्षण अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों दक्षिण कोरिया और जापान के उकसावे के जवाब में थे.

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra: पुणे में जापानी बुखार का पहला केस मिला, मच्छरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget