एक्सप्लोरर

विलियम नॉर्डहॉस, पॉल रोमर को दिया गया अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

जलवायु और इनोवेशन को आर्थिक वृद्धि के साथ जोड़ने के लिए अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को संयुक्त रूप से इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

स्टॉकहोम: जलवायु और इनोवेशन को आर्थिक वृद्धि के साथ जोड़ने वाले अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को संयुक्त रूप से इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है. पुरस्कार देने वाली समिति ने सोमवार को इन दोनों अर्थशास्त्रियों के नाम की घोषणा की. पुरस्कार देने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने एक बयान में यह जानकारी दी. एकेडमी ने बताया है कि नॉर्डहॉस येल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, जबकि रोमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से जुड़े हैं.

एकेडमी ने अपने बयान में कहा "दोनों अर्थशास्त्रियों ने हमारे समय के कुछ ज्वलंत प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए हैं, जो बताते हैं कि हम किस तरह अपनी आर्थिक वृद्धि को लंबे समय तक निरंतर मजबूत बनाए रख सकते हैं."

दोनों अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक विश्लेषण के लिए एक ऐसे मॉडल का निर्माण किया है जो इसके दायरे का विस्तार करता है. यह मॉडल बताता है कि कैसे बाजार अर्थव्यवस्था प्रकृति और ज्ञान के साथ इंटर रिलेशनशिप स्थापित करती है.

विजेताओ को दिए जाएंगे 90 लाख स्वीडिश क्रोनॉर 

77 साल के नॉर्डहॉस को यह पुरस्कार 'जलवायु परिवर्तन के दीर्घकालिक वृहद आर्थिक विश्लेषण के साथ संबंध' स्थापित करने के लिए विशेष तौर पर दिया गया है. जबकि 62 साल के रोमर को ‘प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के दीर्घावधि में वृहद आर्थिक विश्लेषण के साथ संबंध’ स्थापित करने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है. हाल के वर्षों में दोनों लोग नोबेल पुरस्कारों की दौड़ में आगे रहे हैं. दोनों अर्थशास्त्रियों को संयुक्त तौर पर 90 लाख स्वीडिश क्रोनॉर (10.1 लाख डॉलर या 8,60,000 यूरो) की इनामी राशि दी जाएगी.

पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को दिया गया था. उन्हें लोकप्रिय 'नज इकनॉमिक्स' सिद्धांत का को-फाउंडर माना जाता है. उनका सिद्धांत दर्शाता है कि कैसे लोगों को आर्थिक निर्णय के लिए राजी किया जा सकता है जो उन्हें स्वस्थ्य और खुश बनाए रखे.

1969 में पहली बार दिया गया अर्थशास्त्र का नोबेल

अर्थशास्त्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार, अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के मुताबिक स्थापित अन्य पांच नोबेल पुरस्कार की तरह नहीं है. इस पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के केंद्रीय बैंक रिक्सबैंक ने 1968 में अलग से की. बैंक की तीसरी शताब्दी के मौके पर इस पुरस्कार की स्थापना की गई और 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया.

नोबेल की मूल वसीयत के अनुसार रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, साहित्य, शांति और औषिधि जैसे पांच क्षेत्रों में वार्षिक आधार पर नोबेल पुरस्कार दिया जाता है. पहली बार यह पुरस्कार 1901 में दिए गए.

इनामी राशि के अलावा नोबेल पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक भी दिया जाता है. इसे 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ ही 2018 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget