एक्सप्लोरर

नीरव मोदी 11 मई तक न्यायिक हिरासत में ही रहेगा, वीडियो लिंक से होगी सुनवाई

नीरव मोदी को 11 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस समय नीरव मोदी दक्षिण पश्चिम लंदन की एक जेल में है.

लंदन: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने मंगलवार को 11 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद उसके मामले की पांच दिन वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई की जाएगी.

नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर (चौदह हजार करोड़ रुपये से अधिक) के कर्ज की धोखा धड़ी और मनी-लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है. साथ ही उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. वह अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में चुनौती दे रहा है.

49 वर्षीय नीरव इस समय दक्षिण पश्चिम लंदन की एक जेल में है. उसे मंगलवार को वीडियो लिंक के जरिए ही जेल से अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया. उसने वेस्टमिनिस्टर मैजिस्ट्रेट की अदालत में खुद बोल कर अपने नाम और जन्मतिथि की पुष्टि की.

ब्रिटेन की अदालतों में इस समय कोराना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण ऑनलाइन वीडियो संपर्क के माध्यम से ही पेशी हो रही हैं. नीरव के मामले में जिला जज सैमुअल गूजी ने पहले तो इस लॉकडाउन के दौर में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई कार्यक्रम के अनुसार अगले महीने किए जाने पर आपत्ति जताई.

बाद में सभी पक्ष मान गए कि सुनवाई के संबंध में अदालत की सीवीपी यानी सामान्य दृश्य प्रणाली का परीक्षण सात मई को होगा. इसमें केवल वकील शामिल होंगे. उसके बाद 11 मई को अंतिम सुनवाई शुरू होगी.

जज ने कहा कि कुछ जेलों के कैदियों को व्यक्तिगत रूप से पेश कराया जा रहा है. इस लिए मैं वांड्सवर्थ जेल को निर्देश देता हूं कि नीरव मोदी को सुनवाई के लिए 11 मई को पेश किया जाए. यदि व्यक्तिगत रूप से पेश किया जाना व्यवहारिक ना हो तो सुनवाई में उसे वीडियो लिंक के जरिए शामिल कराया जाए.

आज सम्बद्ध पक्षों में सहमति हुई कि सुनवाई के समय अदालत कक्ष में सीमित संख्या में ही लोग रहेंगे. नीरव मोदी को भारत के हवाले किए जाने की अर्जी से संबंधित मामले में यह सुनवाई पांच दिन चलेगी. ब्रिटेन सरकार ने भारत की अर्जी पर कार्रवाई के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी थी.

यह मामला भारत की दो जांच एजेंसियों केंद्रीय जांच ब्यूरो और सतर्कता निदेशालय ने दायर किया है. आरोप है कि नीरव मोदी ने भारतीय बैंक के फर्जी सहमति-पत्र दिखा कर विदेशों में बैंकों से कर्ज लिए और उस धन की हेरा फेरी की.

ये भी पढ़ें-

जापान: लॉकडाउन का रिश्तों पर भारी असर, सोशल मीडिया पर 'कोरोना डिवोर्स' ट्रेंड

तेलंगाना: एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ाया, महिला और नवजात की मौत, नहीं था कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो
नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
Embed widget