एक्सप्लोरर

संकट से गुजर रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली को आयी भारत की याद, बोले- खत्म हुईं सारी गलतफहमियां

ओली ने कहा कि भारत के साथ गलतफहमी को सुलझा लिया गया और और दोनों देशों को भविष्य की तरफ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पड़ोसियों के साथ प्यार और समस्याएं दोनों साझा की जाती हैं

संकट के मौजूदा दौर से गुजर रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अब भारत की याद आई है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ सारी गलतफहमियों को अब सुलझा लिया गया है और दोनों देशों को भविष्य की तरफ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पड़ोसियों के साथ प्यार और समस्याएं दोनों साझा की जाती हैं.

हाल ही में बीबीसी हिन्दी सर्विसेज को दिए इंटव्यू में पीएम केपी ओली ने इस बात को माना कि दोनों पड़ोसियों के बीच गलतफहमियां हो गई थीं. हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा नहीं की. ओली ने पिछले महीने एक टेलीविजन संबधोन के वक्त कहा था कि भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से ऐतिहासिक समझौतों, नक्शे और तथ्यात्मक मसौदों के आधार पर सुलझा लिया जाएगा.

उन्होंने बीबीसी से कहा- “हां, एक समय में गलतफहमियां थीं. लेकिन अब वो सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं. हमें अतीत की गहलतफहमियों को पर रूका नहीं रहना चाहिए बल्कि भविष्य को ओर बढ़ना चाहिए.” अल्पसंख्यक सरकार का नेतृत्व कर रहे 69 वर्षीय ओली ने कहा कि “हमें सकारात्मक संबंध बनाए रखना है.”

नेपाल में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री केपी ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की तरफ से सरकार को भंग करने और लोकसभा चुनाव कराने को संवैधानिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. ओली ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के रिश्ते बेतहरीन रहे हैं, और ऐसा दूसरे देशों के साथ नहीं रहा है.

गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अल्पमत सरकार की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सलाह पर 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को पांच महीनों में दूसरी बार 22 मई को भंग कर दिया था और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी.

भंग किए गए सदन के करीब 146 सदस्यों ने भी सदन की बहाली के अनुरोध के साथ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है. इनमें नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा भी शामिल हैं, जिन्होंने संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के तहत नयी सरकार के गठन का दावा भी पेश किया था. राष्ट्रपति भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली और विपक्षी गठबंधन दोनों के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि “दावे अपर्याप्त” हैं.

ये भी पढ़ें: नेपाल में राजनीतिक उठापटक उफान पर, भारत सरकार ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget