एक्सप्लोरर

NASA SpaceX: नासा के अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना, इतिहास रचने जा रहा अमेरिका

अंतरिक्ष में गए स्पेसएक्स और नासा के दो अंतरिक्षयात्री धरती पर लौट रहे हैं. ऐस्ट्रोनॉट्स डग हर्ली और बॉब बेनकेन ने स्पेस स्टेशन को छोड़ दिया है.

केप केनवरल: स्पेसएक्स द्वारा भेजे गए पहले अंतरिक्षयात्री धरती पर लौटने के लिए शनिवार रात को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए और उन्हें सीधे समुद्र में उतारने की योजना है. नासा के डग हर्ली और बॉब बेनकेन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए और वह रविवार दोपहर तक मेक्सिको की खाड़ी में उतरेंगे. फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर तूफान ‘इसायस’ के पहुंचने की आशंका के बावजूद नासा ने कहा कि पेंसाकोला तट पर मौसम अनुकूल लग रहा है. 45 साल में पहली बार नासा किसी अंतरिक्षयात्री को सीधे समुद्र में उतार रहा है. आखिरी बार अमेरिका-सोवियत के संयुक्त मिशन अपोलो-सोयुज को 1975 में समुद्र में उतारा गया था. हर्ली ने अंतरिक्ष केंद्र से कहा, 'दो महीने शानदार रहे.' नासा ने ट्विटर पर कई वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर लगातार नीचे की ओर आ रहा है. स्पेस स्टेशन के ऑर्बिट के सामने है. क्रू की धरती की ओर लिए यात्रा जारी है." नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से हर्ली और बेनकेन के 30 मई को रवाना होने के साथ ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष में लोगों को भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन गई. अब स्पेसएक्स अंतरिक्ष से लोगों को वापस धरती पर लाने वाली पहली कंपनी बनने की कगार पर है. नासा का स्पेसएक्स डेमो-2 नाम वाला यह मिशन स्पेसएक्स के क्रू परिवहन प्रणाली को सत्यापित करने की एक एंड-टू-एंड उड़ान है. डेमो-2 मिशन अंतिम बड़ा परीक्षण है, जिसके बाद नासा का वाणिज्यिक क्रू प्रोगाम क्रू ड्रैगन को अंतरिक्ष केंद्र के लिए ऑपरेशनल, लंबी अवधि के मिशन हेतु प्रमाणित कर देगा. ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
Israel-US Iran War Live: दुबई में फिर अलर्ट! हवा में रोकी गई मिसाइल का मलबा इमारत से टकराया
Live: दुबई में फिर अलर्ट! हवा में रोकी गई मिसाइल का मलबा इमारत से टकराया
अमेरिका ने क्यों गिरफ्तार किए 10 भारतीय नागरिक, एक को भेजा इंडिया
अमेरिका ने क्यों गिरफ्तार किए 10 भारतीय नागरिक, एक को भेजा इंडिया

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget