एक्सप्लोरर

Donald Trump Case: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, जानिए क्यों 'फंसे' पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump News: मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कैपिटल हिल हिंसा (Capitol Hill Violence) की वजह से पुलिस अधिकारी सिकनिक को चोटें आई और उनकी जान चली गई, वहीं मेडिकल जांच में चोट से इनकार किया गया था.

US Capitol Violence: अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US Former President Donald Trump) बुरी तरह से फंस गए हैं. पुलिस अधिकारी के परिवार ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर मुकदमा दायर किया है. 6 जनवरी, 2021 दंगों के एक दिन बाद अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर परिवार ने गुरुवार (5 जनवरी) को ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारी (US Capitol Police officer) की मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उस दिन अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाया था.

ट्रंप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक के परिवार की ओर से डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ वाशिंगटन में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया. इस पुलिस अधिकारी की 6 जनवरी 2021 को हिंसा के एक दिन बाद यानी 7 जनवरी 2021 को मौत हो गई थी. पुलिस अधिकारी के परिवार का आरोप है कि ट्रंप ने जानबूझकर भीड़ को उकसाया था और यूएस कैपिटल पर हमले का विरोध करने वालों पर अटैक करने के लिए भीड़ को गाइड किया था.

मुकदमे में ट्रंप पर क्या हैं आरोप?

मुकदमे में आरोप लगाया है कि हिंसा की वजह से पुलिस अधिकारी सिकनिक को चोटें आई और अंतिम रूप से उनकी जान चली गई. वहीं मेडिकल जांच में पाया गया था कि यूएस कैपिटल पर हमले के दौरान सिकनिक को कोई चोट नहीं आई थी. उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी. हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया गया था कि 6 जनवरी की हिंसक घटनाओं ने उनकी मौत में अहम भूमिका निभाई थी.

पुलिस अधिकारी सिकनिक की गलत तरीके से मौत के अलावा डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ मुकदमे में नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने, हमले और लापरवाही का आरोप लगाया गया है. अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम टिप्पणी के लिए डोनाल्ड ट्रंप की प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका: फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान गोलीबारी, 10 लोगों पर की गई फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget