एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान के तालिबानी संगठन ने बलूचिस्तान में किए कई हमले, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई घायल

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के उग्रवादियों के हमले की निंदा करते हुए बलूचिस्तान के सीएम अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी करने का आदेश दिया.

Pakistan Army: पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान (Baloochistan) में सेना और तहरीक-ए-तालिबान (Tehreek-E-Taliban) के बीच जारी संघर्ष में कुल छह लोग मारे गये हैं. पिछले दो दिनों से चल रहे संघर्ष में राज्य में अलग-अलग कई जगह धमाकों में लगभग 10 लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

पाकिस्तान मीडिया विभाग के मुताबिक रविवार (25 दिसंबर) को क्वेटा के सबजल रोड पर ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने बताया कि हमलावरों ने दो ग्रेनेड फेंके थे लेकिन उनमें से एक ग्रेनेड फटा नहीं. 

क्या बोले बलूचिस्तान के सीएम?
उग्रवादियों के हमले की निंदा करते हुए बलूचिस्तान के सीएम अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी करने का आदेश दिया. पिछले कुछ हफ्तों से बलूचिस्तान में तालिबान के हमले बढ़ गये थे. 

इसी बीच पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झोब जिले के सांबाजा इलाके में आयोजित एक खुफिया अभियान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी और सैनिक की मौत हुई है. 

क्या बोली पाकिस्तानी सेना?
सेना ने कहा कि यह अभियान विश्वस्त सूचना के आधार पर चलाया गया था और उग्रवादियों के साथ यह संघर्ष पिछले 96 घंटों से जारी है. आईएसपीआर के बयान के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य उग्रवादियों को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने और नागरिकों और सुरक्षा बलों को टार्गेट करने के लिए कुछ रास्तों का उपयोग करने से रोकना था. 

किसने ली हमलों की जिम्मेदारी?
एक अलग घटना में टरबोट के दानुक गोगदान इलाके में आतंकवादियों ने शनिवार को फ्रंटियर कोर के एक वाहन पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गए थे. सीमावर्ती कस्बे चमन में बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक जांच चौकी पर गोलीबारी की जिसमें लेवी (प्रांतीय अर्द्धसैनिक बल) का एक जवान शहीद हो गया. टीटीपी ने तुरबत और चमन में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है.

कांग्रेस का आरोप: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बातचीत करने वालों से IB कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget