एक्सप्लोरर

Monkeypox: US में पहली बार बच्चों में मिला मंकीपॉक्स वायरस, बाइडेन प्रशासन लगा सकता है पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी

Monkeypox In The US: कैलिफोर्निया में एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं. सीडीसी ने कहा कि बच्चे अच्छे स्वस्थ्य हैं और उनका इलाज किया जा रहा है.

Monkeypox In The US: संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों की पहचान पहली बार बच्चों में हुई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार (22 जुलाई) को यह जानकारी दी है. कैलिफोर्निया में एक बच्चा और एक शिशु (जो अमेरिकी निवासी नहीं है) में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि दो मामले असंबंधित हैं और संभवतः घरेलू ट्रांसमिशन (Household Transmission) का परिणाम है. एजेंसी ने कहा कि बच्चे (Children) अच्छे स्वास्थ्य में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है.

इस बीच बाइडेन प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या मंकीपॉक्स के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Public Health Emergency) घोषित किया जाए क्योंकि अमेरिका में मामले शुक्रवार को 2,800 से अधिक हो गए.

'यह बातचीत चल रही है' 
व्हाइट हाउस के कोविड रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर (Covid Response Coordinator) आशीष झा ने कहा, "निश्चित रूप से यह बातचीत चल रही है. हम यह देख रहे हैं कि सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करके रिस्पॉन्स को किस तरीके से बढ़ाया जा सकता है."  उन्होंने कहा कि कोई भी घोषणा स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की ओर से की जाएगी. झा की यह टिप्पणी तब आई जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  भी इसी तरह की कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है.

दुनिया भर में 14000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं सामने 
मंकीपॉक्स, फ्लू जैसे लक्षणों और त्वचा के घावों का कारण बनता है. पश्चिम और मध्य अफ्रीका (Africa) के देशों के बाहर (जहां यह स्थानिक है) मंकीपॉक्स बड़े पैमाने पर उन पुरुषों में फैल रहा है जिन्होंने हाल के प्रकोप में संक्रमित पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए हैं. यह रोग मुख्य रूप से निकट संपर्क से फैलता है.

इस साल अब तक 60 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 14,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अफ्रीका में पांच मौतें हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: 

British PM Race: ब्रिटिश पीएम पद की दौड़ में ऋषि सुनक को झटका, नए सर्वे में आगे निकलीं लिज ट्रस

Russia-Ukraine Deal: दुनिया को भुखमरी से बचाने के लिए रूस-यूक्रेन में डील, लोगों तक पहुंचेगा अनाज, महंगाई पर लगेगा ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget