एक्सप्लोरर

अगर हाइड्रोजन बम न्यूयॉर्क पर गिराया तो 85 लाख की आबादी वाले इस शहर में कोई जिंदा नहीं बचेगा

एक हाईड्रोजन बम न्यूयार्क शहर को पूरी तरह से तबाह कर सकता है. धमाके के बाद एक भी शख्स जिंदा नहीं बचेगा. वहीं एक परमाणु बम से न्यूयार्क शहर का एक हिस्सा मैनहेटन ही तबाह हो पाएगा.

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने अपने सरकारी मीडिया पर रविवार को  को दावा किया कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया के इस परिक्षण से कोरिया प्रायद्वीप की जमीनें कांप उठी. उत्तरी हैमग्योंग प्रांत में 5.7 तीव्रता का कृत्रिम भूकंप दर्ज किया गया.

उत्तर कोरिया के इस परीक्षण से अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ गई है. ये देश इसे सुरक्षा को लेकर एक खतरे के तौर पर ले रहे हैं.

अब सवाल है कि आखिर हाइड्रोजन बम कितना शक्तिशाली है?

आपतो बता दें कि एक परमाणु बम की तुलाना में एक हाइड्रोजन बम 1,000 गुना ज्यादा ऊर्जा का उत्सर्जन करता है.

जहां परमाणु बम नाभकीय विघटन की तकनीक पर आधारित होता है जिसमें परमाणुओं के विखंडन से दो नए तत्व बनते हैं और ऊर्जा पैदा होती है. इसी तकनीक पर आधारित बम का प्रयोग जापान के शहर हिरोशिमा और नागासाकी में किया गया था. जिससे दो लाख लोग मारे गए थे.

वहीं नाभकीय संलयन में दो परमाणुओं के मिलने से एक नया तत्व बनता है साथ ही बहुत ही ज्यादा बड़ी मात्रा में ऊर्जा पैदा होती है.

पूरा न्यूयॉर्क शहर तबाह हो जाएगा

सियोल की कुकमीन यूनिवर्सिटी में कोरियन स्टडीज के प्रोफेसर एंड्री लंकोव बताते है कि एक हाईड्रोजन बम न्यूयार्क शहर को पूरी तरह से तबाह कर सकता है. धमाके के बाद एक भी शख्स जिंदा नहीं बचेगा. वहीं एक परमाणु बम से न्यूयार्क शहर का एक हिस्सा मैनहेटन ही तबाह हो पाएगा.

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क शहर की आबादी 85 लाख है और शहर का क्षेत्रफल 789 वर्ग किलोमीटर है.

उत्तर कोरिया के इस सफल परीक्षण पर सिओल यूनिवर्सिटी के न्युक्लियर विभाग के प्रोफेसर सुह कहते है कि यह परिक्षण गेम चेंजर नहीं बल्कि गेम ओवर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget