एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे ताकतवर 'न्यूक्लियर फोर्स' बनाना चाहता है किम जोंग उन, कई देशों के लिए खतरे की घंटी!

Kim Jong Un ने बैलिस्टिक मिसाइल को "दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार" कहा. इसी के साथ किम ने बताया कि उत्तर कोरिया "दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है."

Kim Jong Un Nuclear Force: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन 'दुनिया की सबसे शक्तिशाली' परमाणु शक्ति बनाने की योजना बना रहे हैं. इस बात के संकेत उन्होंने खुद दिए हैं. इस कड़ी में किम जोंग उन ने कई सैन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया है. राज्य की समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का लक्ष्य एक ऐसी 'न्यूक्लियर फोर्स' बनाना है जो 100 सालों में सबसे अभूतपूर्व हो. 

किम जोंग उन का यह बयान 18 नवंबर को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के 'एक नए तरह के परीक्षण' के बाद आया है. एजेंसी के अनुसार, मिसाइल एक Hwaseong-17 थी, जो सैद्धांतिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्य भूमि पर परमाणु हथियार पहुंचाने में सक्षम है. किम ने अपनी टिप्पणियों में नई मिसाइल बनाने वाले अधिकारियों की सराहना भी की.

'दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार'

उन्होंने मिसाइल को "दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार" कहा और बताया कि उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने "बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु हथियार लगाने की तकनीक के विकास में एक अद्भुत छलांग लगाई है." किम ने कहा कि उत्तर कोरिया "दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है."

हाल ही में किम को भेजे गए एक पत्र में उत्तर कोरिया की रक्षा विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने कहा था कि मिसाइल परीक्षण ने देश के लिए "महान ऐतिहासिक जीत" को चिन्हित किया है और उत्तर कोरिया की संप्रभुता का प्रदर्शन किया है. प्योंगयांग ने मिसाइल प्रक्षेपण का एक वीडियो भी जारी किया था.

'परमाणु हथियारों से जवाब देने को तैयार'

बीते महीने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि वह अमेरिका को परमाणु हथियारों के साथ जवाब देने के लिए तैयार है. उस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के प्योंगयांग के नवीनतम प्रक्षेपण का निरीक्षण भी किया था. अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास पर भी किम ने नाराजगी जाहिर की थी. किम ने कहा था कि यह एक आक्रमण युद्ध अभ्यास था और प्योंगयांग "परमाणु हथियारों के साथ इसकी प्रतिक्रिया देगा."

ये भी पढ़ें- 'और अधिक रूसी हमलों के लिए तैयार रहें..,' जेलेंस्की ने यूक्रेन की सेना और नागरिकों को दी चेतावनी, बिजली संकट से जूझ रहा पूरा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया
Explained: मैक्रों सरकार की 5 बड़ी गलतियां जिसकी वजह से आज 'जल' रहा फ्रांस, आगे क्या रास्ता?
Explained: मैक्रों सरकार की 5 बड़ी गलतियां जिसकी वजह से आज 'जल' रहा फ्रांस, आगे क्या रास्ता?
इजरायल पर गाजा में मिलिशिया को हथियार और पैसा देने का आरोप, रिपोर्ट में दावा?
इजरायल पर गाजा में मिलिशिया को हथियार और पैसा देने का आरोप, रिपोर्ट में दावा?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget