एक्सप्लोरर

London: महज 11 साल में आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के दिमाग को मात देने वाले केविन की कहानी, ऑटिज्म भी नहीं रोक पाया जिसकी राह

Autistic Boy Kavin's IQ: अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के दिमाग को भी पीछे छोड़ देने वाला 11 साल का केविन स्वीने (Kevin Sweeney) ऑटिस्टिक है, लेकिन यह परेशानी भी उनके लिए बाधा नहीं बन पाई.

Autistic Boy Kavin's Has Highest IQ: कहते हैं न कि जिंदगी की परेशानियों को मात देकर जो आगे बढ़ता है वो ही मुकद्दर का सिकंदर कहलाता है और 11 साल का केविन स्वीने (Kevin Sweeney) वहीं सिकंदर है. भले ही ऑटिज्म (Autism) ने उसे दुनिया के सामान्य लोगों से अलग बनाया हो, लेकिन उसने खुद को बेहतरीन ही साबित नहीं किया, बल्कि दुनिया के दिग्गज ब्रेन्स अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) और स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) की आईक्यू (IQ) को भी पीछे छोड़ दिया. आज दुनिया केविन की दिमागी तेजी का लोहा मान रही है. केविन का आईक्यू टेस्ट का स्कोर 162 है. इस स्कोर के साथ वह दुनिया के उस एक फीसदी तबके में शामिल हो गए हैं, जिनका दिमाग बेहतरीन माना जाता है.

छह साल से ही दिखने लगा था केविन के दिमाग का कमाल

स्कॉटलैंड (Scotland) के फीफे (Fife)में रहने वाले 11 साल केविन स्वीनी को ऑटिज्म है. लेकिन यह बीमारी उनके लिए मुश्किलें नहीं खड़ी पाई है. वह बेहद होशियार बच्चा रहा. छह साल की उम्र में ही वह पीरियोडिक टेबल जानता है. यही नहीं प्राइमरी स्कूल जाने से पहले ही वह पढ़ सकता था. वह क्विज़ और गेम शो का शौकीन है. केविन ने एडिनबर्ग (Edinburgh) में क्वेकर मीटिंग हाउस (Quaker Meeting House) में एक आईक्यू टेस्ट दिया और उसमें 162 स्कोर किया. गौरतलब है कि स्टीफन हॉकिंग का आईक्यू 160 है. अल्बर्ट आइंस्टीन ने कभी भी आधिकारिक तौर पर आईक्यू टेस्ट नहीं दिया, लेकिन माना जाता है कि उनका आईक्यू (IQ) भी हॉकिंग के बराबर ही है. केविन के स्कोर को देखते हुए उन्हें दुनिया के बेहद पुराने आईक्यू समाज मेनसा (Mensa) में शामिल होने का न्यौता भी है.

अकेला बच्चा था आईक्यू टेस्ट देने वाला

केविन के पिता एडी स्वीनी (Eddie Sweeney) ने बताया कि क्वेकर मीटिंग हाउस  में केविन एकलौता बच्चा था. उन्होंने बताया कि हमें लगा था कि वहां मौजूद बड़ी उम्र के लोगों को देख केविन घबरा जाएगा, लेकिन हम तब आश्चर्य से भर उठे जब उसने वहां मौजूद लोगों से कहा,"हाय, मैं केविन हूं." केविन के पैरेंट्स का कहना है कि उन्हें केविन पर गर्व है. केविन की मां लौरा का कहना है कि रिजल्ट के बारे में जानकार केविन बेहद खुश हो गया. वह खुशी में बगीचे के चारों तरफ दौड़ लगाने लगा था. उसकी मां लौरा बताती हैं कि ये कामयाबी उसके लिए खासी मायने रखती है.

उन्होंने कहा कि केविन की जिंदगी में बेहद चुनौतियां हैं. उसके पैरेंट्स का कहना है कि हम उसकी मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मदद करना चाहते हैं. उसे जिंदगी का हर वो एक मौका देना चाहते हैं जो उसकी उम्र के सामान्य बच्चों को मिलता है. वह कहती है कि केविन जीनियस है और मैं इस लफ्ज को हल्के में नहीं कहती हूं. लौरा कहती है कि केविन द चेज़, हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलियनेयर एंड ओनली कनेक्ट (Who Wants to Be A Millionaire And Only Connect) के सभी सवालों के जवाब आसानी से दे सकता है. यहां तक की केविन ने इस गेम में विकल्प आने से पहले ही 250,000 पांउड के इनाम के जवाब दे डाले. 

केविन का जुनून है संगीत

केविन की मां बताती हैं कि जब एक अन्य शो में हैरी पॉटर (Harry Potter) के बस के किराए के बारे में एक सवाल किया गया था. केविन ने आयोजकों के बताए जवाब को गलत कहा था और इस बात पर वह अड़ गया था. इसके बाद वह वहां उस फ्लोर पर गया जहां बुक रखी थी. केविन ने उस बुक से वो पेज खोज डाला जिसमें हैरी पॉटर का बस का सही किराया लिखा था. हालांकि हैरी पॉटर मूवी में बस का किराया किताब से अलग दिखाया गया है. केविन की मां बताती हैं कि उसका सबसे बड़ा जुनून संगीत है. वह गाता है और चैंटर (Chanter), पियानो और गिटार बजाता है.

ये भी पढ़ेंः

Spelling Bee 2022: भारतीय मूल की हरिनी बनी 'स्पेलिंग बी' चैंपियन, इनाम में मिली इतनी राशि

Gorakhpur News: 12 साल की आदित्या का ब्राजील में डंका, Deaf Olympics में देश को बैडमिंटन में दिलाया गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget